Snake in Mid-Day Meal: मध्याह्न भोजन में मिला मरा सांप, प्राथमिक विद्यालय के 30 छात्र बीमार, अब परोसा जाएगा चिकन और फल
प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का ताजा मामला पश्चिम बंगाल से सामने आ रहा है। यहां मिड डे मील में मरा सांप मिला है। तो दूसरी ओर खाना खाने के बाद 30 बच्चे बीमार हो गए हैं। इसको लेकर अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया।
यह घटना बंगाल के बीरभूम जिले की बताई जा रही है। यहां के मयूरेश्वर ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में करीब 30 छात्रों की मिड-डे मील का खाना खाने से हालत बिगड़ गई। जब छानबीन की गई तो देखा गया कि दाल की बाल्टी में मरा सांप पड़ा था। बताया जा रहा है कि मीड डे मील बनाने वाले स्कूल के एक कर्मचारी ने भी इसको लेकर दावा किया है कि दाल की एक बाल्टी में सांप पाया गया था। उन्होंने कहा, “जैसे ही बच्चों को उल्टी होने लगी, उन्हें रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।” वहीं ब्लॉक विकास पदाधिकारी दीपांजन जाना ने मीडिया को बताया कि कई ग्रामीणों के जरिए दोपहर के भोजन खाने के बाद बच्चों के बीमार होने की शिकायत मिली है। इसी के साथ ये भी जानकारी सामने आ रही है कि एक बच्चे को छोड़कर सभी बच्चों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
वहीं पीटीआई ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि आक्रोशित हुए अभिभावकों ने स्कूल के प्रिंसिपल का घेराव किया और उनके दोपहिया वाहन में तोड़फोड़ की। हालांकि बाद में उन्हें शांत कराया गया।
मौसमी फल देने के निर्देश
इस घटना के सामने आने के बाद बंगाल में मिड डे मील में बच्चों को मौसमी फल देने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं इसको लेकर जारी हुई अधिसूचना के अनुसार प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत जनवरी से अप्रैल तक हर सप्ताह चिकन और मौसमी फल दिए जाएंगे। इसके लिए ममता बनर्जी सरकार की तरफ से 372 करोड़ रुपये दिए गए हैं। बता दें कि बंगाल में मिड डे मील में बच्चों को मौसमी फल देने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं इसको लेकर जारी हुई अधिसूचना के अनुसार प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत जनवरी से अप्रैल तक हर सप्ताह चिकन और मौसमी फल दिए जाएंगे। इसके लिए ममता बनर्जी सरकार की तरफ से 372 करोड़ रुपये दिए गए हैं। तो वहीं इस खबर के सामने आने के बाद विपक्ष ने ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है। इसको पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी 3 जनवरी की अधिसूचना के मुताबिक बच्चों को लिए चावल, आलू, दाल, सब्जियां, सोयाबीन और अंडे के सामान्य मेनू के अतिरिक्त होंगे। (फोटो-सोशल मीडिया)