UP Nikay Chunav-2023: यूपी नगर निकाय चुनाव में आरक्षण सूची जारी, महिलाओं को दी गई प्राथमिकता, देखें कौन सी सीट किसके लिए हुई आरक्षित
UP Nikay Chunav-2023: यूपी (UP) नगर निकाय चुनाव के लिए एक बार फिर से आरक्षण को लेकर घोषणा कर दी गई है. इसको लेकर गुरुवार को अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. ओबीसी आरक्षण संबंधी संशोधन का अध्यादेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा पारित होने के बाद नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की. साथ ही एक हफ्ते में आपत्ति देने का प्रस्ताव भी रखा है.
आरक्षण सूची के अनुसार, लखनऊ नगर निगम सीट महिला घोषित कर दी गई है. इसके अलावा आगरा नगर निगम की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है. वहीं, झांसी नगर निगम सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है. जबकि शाहजहांपुर नगर निगम सीट को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है. फिरोजाबाद नगर निगम सीट को पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर नगर निगम सीट को भी पिछड़ा वर्ग के लिए घोषित किया गया है. वहीं, मेरठ नगर निगम सीट पिछड़ा वर्ग घोषित हुई है.
इसके साथ ही कानपुर नगर निगम सीट महिला घोषित हुई है. मंत्री एके शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है. 6 अप्रैल तक आपत्तियां दी जा सकती हैं. यूपी में 762 नगर निकाय हैं. नगर पालिका सिसवा नगर पंचायत भानपुर को अलग रखते हुए लिस्ट जारी हुई है. नगर विकास विभाग के मंत्री ने कहा कि कोर्ट में हमने कहा था कि बिना ओबीसी आरक्षण के हम लोग चुनाव नहीं कराना चाहते हैं. कोर्ट ने हमारी बात मानी और आदेश जारी किया, जिसके बाद आज लिस्ट जारी की है. (फोटो-सोशल मीडिया)
देखें अन्य जिलों की जानकारी
वाराणसी, प्रयागराज नगर निगम अनारक्षित
गाजियाबाद नगर निगम सीट महिला घोषित
अलीगढ़, बरेली नगर निगम अनारक्षित घोषित
अयोध्या, मथुरा वृंदावन नगर निगम अनारक्षित
मुरादाबाद, गोरखपुर नगर निगम अनारक्षित घोषित
