Kanpur Dehat: 70 साल की बुजुर्ग महिला का भावुक खत पढ़कर रो उठी जिलाधिकारी, लगा लिया गले, जानें क्या लिखा था लेटर में, देखें वीडियो

Share News

Kanpur Dehat: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कानपुर देहात की जिलाधिकारी एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को गले लगाते दिखाई दे रही हैं. इसी के साथ वह भावुक हैं और बुजुर्ग महिला भी उनको अपनी बेटी की तरह दुलरा रही हैं. यह सीन देखकर सोशल मीडिया पर जमकर नेहा जैन की तारीफ हो रही है, जबकि फरवरी में ही जिलाधिकारी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मंच पर कैलाश खेर के गाने पर डांस कर रही थीं.

यह मौका कानपुर देहाम महोत्सव का था. डीएम के इस वीडियो को कानपुर देहात में हुए अग्निकांड से जोड़कर देखा गया था और लोगों का आरोप था कि अगर समय रहते जिलाधिकारी ब्राह्मण परिवार की समस्या सुन लेतीं तो बेटी और मां आत्मदार करने को मजबूर नहीं होतीं. दरअसल फरवरी में कानपुर देहात में एक घटना हुई थी, जिसमें एक झोपड़ी में रह रही मां-बेटी ने खुद को उस वक्त आग के हवाले कर दिया था, जब झोपड़ी को अवैध जमीन पर होने की वजह बताते हुए जिला प्रशासन पुलिस बल के साथ उसे हटाने के लिए पहुंचा था. इस मामले में अभी भी जांच जारी है.

जाने क्या लिखा है बुजुर्ग ने लेटर में
जिलाधिकारी नेहा जैन जन शिकायतों की सुनवाई कर रही थी. इस दौरान भोगनीपुर तहसील के मलासा ब्लाक के धौकलपुर गांव से 70 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला कुसुम सिंह एक पत्र लेकर पहुंची. पत्र में लिखा था, मेरी प्रिय डीएम बिटिया… पति छविनाथ सिंह कोलकाता में रहकर नौकरी करते थे और उनकी मृत्यु कैंसर की वजह से हो गई थी. इस दौरान उनके बेटे ने पति के नाम मलासा व महमूदपुर में दर्ज जमीन अपने नाम करवा ली और फिर उसे घर से बाहर कर दिया. बेटा और बहु उसे खाना और खर्चा नहीं दे रहे हैं. उसे परेशान करते हैं. हाल ही में पता चला है कि पति की कुछ जमीन गिरदो गांव में है. पति के नाम जमीन को उसके नाम करने के लिए गुहार लगाते हुए लेखपाल हरिराम को व्यथा बताई. उसने तहसील बुलाया और बहाना बनाकर टरका दिया. मेरी अच्छी सी बिटिया आपसे अनुरोध है कि मेरी मदद करें.”

जिलाधिकारी ने लिया एक्शन
इस पत्र को जैसे ही बुजुर्ग ने डीएम को सौंपा वृद्धा फफक कर रो पड़ीं. इस पर डीएम भी भावुक हो गईं और बुजुर्ग के पास आकर गले लगाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया. उन्होंने वृद्धा से कहा कि अम्मा कुछ खा लो तो बुज़ुर्ग ने कहा कि हम खाना और पानी साथ लाई हैं, खा लेंगे. डीएम ने बताया कि प्रार्थना पत्र पर एसडीएम भोगनीपुर को निर्देशित करते हुए वृद्धा को भिजवाया गया है.

यहां देखें वीडियो

जिलाधिकारी ने दिया ये संदेश भी