Vastu Tips: वास्तु के अनुसार लगाएं तुलसी का पौधा, घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि, जानें क्या है नियम

Share News

Vastu Tips: वैसे तो जितने भी सनातन धर्म को मानने वाले लोग हैं, वो ये जानते ही हैं कि हिंदू घर के लिए तुलसी का पौधा कितना आवश्यक है. पूजा के साथ ही सनातन धर्म तुलसी को आयुर्वेद में भी शीर्ष स्थान प्राप्त है। इसके पत्ते का उपयोग मौसमी बीमारियों को दूर करने के साथ ही पूजा-पाठ में भी इस्तेमाल किया जाता है. बड़े-बूढ़ों की माने तो तुलसी के पत्ते का काढ़ा बनाकर इसका सेवन करने से सर्दी, खांसी जैसी बिमारियों से तुरंत आराम मिल जाता है। हालांकि इस बात को आयुर्वेद भी स्वीकार करता है.

तो वहीं वास्तुशास्त्री बताते हैं कि, अगर घर में तुलसी लगाते समय वास्तु नियमों का पालन किया जाए तो इसके और भी लाभ हैं. इससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।

भूल से भी तुलसी के पत्ते को रात में न तोड़ें. इसके अलावा, एकादशी तिथि पर भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। अगर एकादशी तिथि को तुलसी दल तोड़ते हैं, तो जगत के पालनहार भगवान विष्णु अप्रसन्न हो जाते हैं.

वास्तु शास्त्री पंडित दीपक पाण्डेय बताते हैं कि, रोजाना स्नान-ध्यान के बाद तुलसी जी को जल का अर्घ्य दें। साथ ही संध्याकाल में दीपक जलाकर आरती करें। इससे घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।

वास्तु शास्त्र में घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना गया है। आप चाहे तो घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे को लगा सकते हैं। तुलसी के पौधे ऊंचे और पवित्र स्थानों पर ही लगाए जाने चाहिए.