Vastu Tips: अगर आपके मकान या ऑफिस के सामने है खंडहर मकान, कब्रिस्तान या फिर खाली प्लाट तो…इस तरह दूर करें वास्तु दोष

Share News

Vastu Tips: अक्सर हम बहुत मेहनत करते हैं और खूब कमाते भी हैं, लेकिन पैसा फलता नहीं. वह किसी न किसी बहाने से खर्च हो ही जाता है. या तो घर में बीमारियां लगी रहती हैं या फिर कोई अन्य अशुभ एक न एक घर में लगा रहता है. अगर ऐसा कुछ भी है तो पहले ये देखें कि क्या आपके घर से सामने कोई खंडहर नुमा घर तो नहीं या कब्रिस्तान या कुछ उजाड़ जमीन तो नहीं पड़ी है. अगर ऐसा है तो तुरंत वास्तु दोष मिटाने के लिए कुछ उपाय कर लें. ऐसा करने से आपका आर्थिक नुकसान कम हो जाएगा और आपको लाभ मिलेगा.


इस सम्बंध में आचार्य विनोद कुमार बताते हैं कि आपके मकान में कमरे की खिड़की, दरवाजा या बॉलकनी ऐसी दिशा में खुले हों, जिस ओर कोई खंडहरनुमा मकान स्थित हो। या वहां कोई उजाड़ जमीन या प्लाट पड़ा हो या फिर बरसों से बंद पड़ा मकान हो, श्मशान या कब्रिस्तान स्थित हो, तो यह अत्यंत अशुभ है। ऐसे मकान में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए किसी शीशे की प्लेट में कुछ छोटे-छोटे फिटकरी के टुकड़े आदि खिड़की या दरवाजे या बालकनी के पास रख दें तथा उन्हें हर महीने नियम से बदलते रहें, तो वास्तुदोष से मुक्ति मिलती है।

इसके अलावा 50 ग्राम फिटकरी का टुकड़ा घर के प्रत्येक कमरे में तथा कार्यालय के किसी कोने में रख देने से वहां का वास्तु दोष कुछ कम हो जाता है।

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)