Mainpuri: कुंवारी सहेली के प्यार में अंधी हुई तीन बच्चों की मां, पुलिस को बताया दिल का हाल, बोली “नहीं रहूंगी पति के साथ, अब जीना-मरना सब सहेली के साथ”

Share News

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से अजीबो-गरीब खबर सामने आ रही है. यहां तीन बच्चों की मां अपनी कुंवारी सहेली के प्यार में इस कदर अंधी हुई है कि अब पति के साथ रहने तक को तैयार नहीं. उसने अपनी पूरी बात पुलिस को बताई है और सहेली के साथ ही रहने के लिए कहा है और ये भी कहा है कि वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती है. जीना-मरना सब सहेली के साथ है.

ये पूरा मामला मैनपुरी के बिछवा थाना क्षेत्र के एक गांव से समाने आया है. जानकारी सामने आ रही है कि, बिछवा थाना क्षेत्र में रहने वाली तीन बच्चों की मां की दोस्ती कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक कुंवारी लड़की से हो गई. इसके बाद अक्सर विवाहिता अपनी सहेली से मिलने के लिए जाती थी, जो कि पति को पसंद नहीं था. इस बात को लेकर हमेशा पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था. खबर सामने आ रही है कि, बीती 27 अप्रैल को अपने तीन बच्चों को लेकर महिला घर से बिना बताए कहीं चली गई. बताया जा रहा है कि जिस दिन बच्चों को लेकर विवाहिता गुम हुई, उसी दिन उसकी सहेली भी गुम हुई. इस पर दोनों के परिवार वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस दोनो को तलाश ही रही थी कि दोनों थाने ही पहुंच गई और अपने दिल का हाल पुलिस को सुना डाला.

पुलिस को बताया दिल का हाल
शुक्रवार की सुवह दोनों महिलाएं बच्चों के साथ अचानक थाने पहुंची गईं और पुलिस को दिल का हाल बता डाला. तीन बच्चों की मां ने कहा कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और इसी से तंग आकर वह अपनी सहेली के साथ नोएडा चली गई थी. वहां दोनों एक कंम्पनी में काम करके अपनी व बच्चों की गुजर बसर कर रही है. तो वहीं पुलिस ने दोनों के थाने आने की जानकारी उनके परिजनों को दी. इस पर परिजन भी थाने पहुंचे तो विवाहिता ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया. विवाहिता ने कहा कि, मेरा अब जीना-मरना मेरी सहेली के साथ है. दोनों ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि वह अपनी स्वेच्छा से ही गयी थी. बच्चों ने भी अपनी मां की बात पर सहमति जताई और बताया कि पापा मम्मी के साथ मारपीट करते थे. उनके साथ अब नहीं रहेंगे. (फोटो-सोशल मीडिया)