Health Tips: नसें मजबूत करने के लिए शाकाहारी लोगों को जरूर करना चाहिए इस चीजों का सेवन, नहीं तो हो जाएंगे कमजोर, समय से पहले हो जाएंगे बूढ़े
Health Tips: कई बार ये कहते सुना गया है कि शाकाहारी लोगों के शरीर को वो पोषक तत्व नहीं मिल पाते जो मांसाहारी लोगों के शरीर को मिलते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. अगर देखा जाए तो शाकाहारी खाने में भी सभी पोषक तत्व मौजूद हैं और उनका सेवन ही शरीर के लिए अधिक लाभकारी है. यहां आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव बता रहे हैं कि शाकाहारी लोगों को क्या खाना चाहिए.
शाकाहारी लोग प्रतिदिन इन चीजों का अवश्य करें सेवन
आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव बताते हैं कि शाकाहारी लोगों को विटामिन B12 की पूर्ति करने के लिए कुछ खास फूड्स का सेवन कर सकते हैं. इसके लिए बेस्ड स्त्रोत डेयरी प्रोडक्ट्स है. यानी दूध में भरपूर मात्रा में विटामिन बी12 मौजूद होता है, जो कि सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है. इसी के साथ दूध में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यानी शाकाहारी लोगों को विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में डाइट में दूध, दही को जरूर शामिल करना चाहिए.
तो वहीं जो लोग डेयरी फूड्स आ दूध का सेवन करना पसंद नहीं करते हैं उनके लिए सोया मिल्क विटामिन B12 का बेस्ट स्त्रोत हो सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन B12 पाया जाता है, जो कि स्वास्थ्य सेहत के लिए बेहद लाभकारी है.
तो वहीं B12 की पूर्ति के लिए मशरूम का भी सेवन किया जा सकता है. इसमें भी भरपूर मात्रा में विटामिन B12 मौजूद होता है. जो कि सेहत को शानदार बनाता है. इसमें कई अन्य विटामिन और पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं. शाकाहारी लोग विटामिन B12 की पूर्ति के लिए मशरूम को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
इसी के साथ बी 12 की पूर्ति करने के लिए टोफू का भी सेवन किया जा सकता है, इससे शरीर को प्रोटीन समेत कई अन्य पोषक तत्व भी मिल जाते हैं. यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी है।