Agra Viral Video: रात के अंधेरे में युवती के घर के अंदर कूदा दारोगा, ग्रामीणों ने अर्धनग्न कर बांधा खम्भे से और जमकर पीटा, Video Viral, पुलिस विभाग में मचा हड़कम्प

September 18, 2023 by No Comments

Share News

Agra Viral Video: खाकी को शर्मसार करती ताजा खबर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सामने आ रही है. यहां थाना बरहन में तैनात दारोगा संदीप ने पुलिस विभाग को शर्मिंदा होने के लिए मजबूर कर दिया है. रात में एक युवती के घर में कूद कर वह आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया, इसके बाद ग्रामीणों ने खम्भे से बांधकर जमकर पिटाई की है. इस दौरान ग्रामीणों ने उसके पूरे कपड़े भी उतार दिए. अर्धनग्न कर पिटाई के दौरान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसकी जानकारी होने के बाद ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया और फिर डीएसपी ने पुलिस विभाग की इज्जत बचाने के लिए दरोगा को तुरंत सस्पेंड कर जांच बिठा दी. साथ ही साथ उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिया है.

ये मामला बरहन थाना क्षेत्र के तेहिया गाँव से सामने आया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक तेहिया गांव के रहने वाले एक गांव वाले ने आरोप लगाया है कि उनके घर में रविवार की देर रात दारोगा संदीप दीवार से कूद कर अंदर घुस गया और लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा. इसी दौरान घर के लोगों ने उसे लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया और फिर पकड़ कर खंभे में रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की और उसे अर्धनग्न कर दिया. तो वहीं घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दारोगा को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया. इस घटना के बाद आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और मामले की जांच की जा रही है. इस सम्बंध में गांव वालों के बयान भी लिए जा रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की करने की भी बात कही. (फोटो-सोशल मीडिया)

यहां देखें वीडियो