Viral Video: मोदी केसरी कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान आपस में भिड़े पहलवान, जमकर चले लात-घूसे और कुर्सियां, वीडियो वायरल
Viral Video: सोशल मीडिया पर मारपीट और कुर्सियां फेंकने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो हैदराबाद के एलबी स्टेडियम का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आ रही है कि, शुक्रवार रात को मोदी केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा था, जिसमें तमाम पहलवान हिस्सा ले रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर पहलवानों के बीच बहस हो गई.
यह बहस इतनी बढी कि पहलवानों के समर्थकों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट व कुर्सियां फेंकी गई. मीडिया सूत्रों के मुताबिक पहलवानों के दोनों ग्रुप जफर पहलवान और सलाम बिन यूसुफ पहलवान के रिश्तेदार हैं. बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान अली बिन यूसुफ पहलवान समेत दोनों गुटों के करीब दस लोग घायल हुए हैं. इस घटना से स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई और दर्शक बाहर की ओर भाग कर अपनी जान बचाने लगे. तो वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. तो वहीं विवाद का कारण भी अभी सामने नहीं आ सका है.