UP Politics: मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए जमीन पर लोट-लोट कर रोने लगे सपा नेता, वायरल हुआ वीडियो
October 11, 2023
No Comments
UP Politics: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक सपा नेता सपा संस्थापक व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तस्वीर पर माला चढ़ता है और इसी के साथ जमीन पर गिर पड़ता है और फूट-फूट कर व जमीन पर लोट-लोट कर रोने लगता है. वहां उपस्थित सपा के अन्य कार्यकर्ता उसे सम्भालते हैं. यह वीडियो 10 अक्टूबर का बताया जा रहा है. इस दिन मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि थी. इसी मौके पर सपा के एक अन्य नेता धर्मेद्र यादव का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह भी रोने लगे थे. फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आई है कि रोने वाले सपा नेता कौन हैं, और ये वीडियो कहां का है.