Viral Video: पड़ोसियों के झगड़े में पिटबुल ने महिला पर किया बार-बार अटैक, देखता रहा मालिक, रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल

November 5, 2023 by No Comments

Share News

Viral Video: उत्तर प्रदेश के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में कुत्तों के हमले करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला दिल्ली के स्वरूप नगर थाना इलाके की गली नंबर 14 से सामने आया है, जिसमें एक महिला पर पड़ोसी के पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। महिला को कई जगह काटा।

पिटबुल डॉग के काटे जाने से घायल हुई महिला की पहचान रिया देवी के तौर पर हुई है. पिटबुल ने रिया को कई जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। महिला का आरोप है कि पिटबुल डॉग हर रोज उनके दरवाजे पर ही शौच करता है। जिससे घर के सामने गंदगी फैल जाती है। इसी बात को लेकर वह काफी परेशान थीं और इसी शिकायत को लेकर वह कुत्ते के मालिक के पास गई थीं, तभी पिटबुल ने उनके ऊपर हमला बोल दिया. पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक, महिला ने यह आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार की सुबह (3 नवंबर) रिया के घर के आगे पिटबुल डॉग को उसका मालिक शौच कराने लगा।

रिया देवी ने अपने सीसीटीवी में पिटबुल को शौच करवाते हुए देखा तो इसका उन्होंने विरोध किया। उन्होंने पड़ोसी से कहा कि पिटबुल को मेरे घर के आगे शौच न कराएं। यह बात पड़ोसी को बुरी लगी। उसने महिला के साथ झगड़ा किया। तो वहीं महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि इसके बाद पड़ोसी ने महिला को डराने के लिए पिटबुल डॉग को महिला के उपर ही छोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित महिला रिया के शरीर पर पिटबुल डॉग ने करीब पांच जगह पर काटा। पीड़ित महिला ने पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तो वहीं इस हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायररल हो रहा है जो कि काफी भयावह है.

यहां देखें वीडियो