Viral News: क्या क्रीम वाले बिस्किट में होते हैं सूक्ष्म जीव? ये Video देखने के बाद बंद कर देंगे खाना
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि क्रीम वाले बिस्किट में सूक्ष्म जीव होते हैं. ये वीडियो @Avinasjain के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर लिखा है कि “क्रीम वाले बिस्किट में कितने ही सूक्ष्म जीव होते है ! हम व बच्चे अनजाने में कितने ही जीवों को ज़िंदा खा रहे है ! सावधान रहे ! जीव हत्या पाप से बचे।”
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य लेख में दावा किया गया है कि अमेरिका में जॉर्जिया विश्वविद्यालय के ने शोध के दौरान पाया कि कुकीज व सैंडविच जैसी खाने और पीने की तमाम चीजों पर सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले कई रोगाणु करीब 6 महीने तक जीवित रहते हैं. शोधकर्ताओं के इस अध्ययन को ‘जर्नल और फूड प्रोटेक्शन’ में प्रकाशित किया जा चुका है. विश्वविद्यालय की मुख्य शोधकर्ता लैरी ब्युचाट ने इसको लेकर बताया कि दूषित सूखे खाद्य पदार्थों से जुड़ी कई बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं. एक बयान में उन्होंने कहा कि इतने शुष्क वातावरण के खाद्य पदार्थों में सैल्मोनेला जैसे हानिकारक रोगाणु के बढ़ने की उम्मीद नहीं थी.
क्रीम वाले बिस्किट में कितने ही सूक्ष्म जीव होते है !हम व बच्चे अनजाने में कितने ही जीवों को ज़िंदा खा रहे है ! सावधान रहे ! जीव हत्या पाप से बचे। pic.twitter.com/w7cYr86pHe
— Avinash Jain (@Avinasjain) September 29, 2024
अमेरिका में जॉर्जिया विश्वविद्यालय के मुख्य शोधकर्ता लैरी ब्युचाट का कहना है कि दूषित सूखे खाद्य पदार्थो से जुड़ी कई बीमारियों में बढ़ोतरी हो रही थी. हमें इतने शुष्क वातावरण के खाद्य पदार्थो में सैल्मोनेला जैसे हानिकारक रोगाणु के बढ़ने की उम्मीद नहीं थी. शोधकर्ताओं को शोध के दौरान ये भी प्राप्त हुआ कि कुकीज और क्रीम बिस्किट जैसे सूखे खाद्य पदार्थो में हानिकारक जीवाणु न केवल जीवित रह सकते हैं, बल्कि वे वहां कई महीने भी बिता सकते हैं.
शोधकर्ताओं ने शोध के दौरान पांच विभिन्न प्रकार के सैल्मोनेला रोगाणुओं का अध्ययन किया. लैरी कहती हैं कि कम नमी वाले खाद्य पदार्थो से इन रोगाणुओं को अलग किया गया था. इसके बाद सैल्मोनेला रोगाणुओं को कुकीज और क्रीम बिस्किट में इस्तेमाल होने वाले चार तरह के स्टफ में डाला और इसके बाद उन्हें संग्रहित करके रख दिया. लैरी ने ये भी बताया कि शोधकर्ताओं ने इसके साथ ही कुकीज और क्रीम बिस्किट में भरावन (स्टफिंग) के लिए पनीर और पीनट बटर का इस्तेमाल भी किया.
शोध के दौरान वैज्ञानिकों को मिला कि हर एक स्टफिंग में कितनी अवधि के लिए सैल्मोनेला रोगाणु जीवित रहने में सक्षम हैं. कुछ मामलों में ये रोगाणु क्रीम बिस्किट में कम से कम छह महीने तक जीवित रहे. लैरी कहती हैं कि इस परिणाम की उम्मीद नहीं की गई थी. हालांकि यहां पर स्पष्ट कर दें कि वायरल वीडियो की खबर वीडियो के आधार पर लिखी गई है, इसके लिए खबर-स्टिंग किसी तरह का दावा नहीं करता. (फीचर फोटो-सांकेतिक है)