Govinda: गोली लगने के दूसरे दिन कैसा है गोविंदा का हाल…कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी? पत्नी ने दी जानकारी-Video

October 2, 2024 by No Comments

Share News

Govinda: हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता गोविंदा का हाल गोली लगने के दूसरे दिन कैसा है, इसको लेकर उनकी पत्नी सुनीता अहूजा ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि उनके सभी फैन की प्रार्थना की वजह से अब वह बिल्कुल ठीक हैं. कल से वह काफी बेहतर आज महसूस कर रहे हैं. मालूम हो कि कल यानी मंगलवार को गोविंदा को अपनी ही रिवॉल्वर से गोली लग गई थी. इसके बाद उनको मुम्बई के क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज अभी भी जारी है.

अभिनेता और शिव सेना नेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि वह बेहतर हैं. हम उन्हें आज सामान्य वार्ड में शिफ्ट करेंगे. वह कल से काफी बेहतर हैं और उनको उन्हें परसों छुट्टी दे दी जाएगी. वह कहती हैं कि सभी के आशीर्वाद से वह ठीक हो गए हैं. उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और सभी लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि मैं प्रशंसकों से कहना चाहूंगा कि घबराएं नहीं, वह ठीक हैं.

गोविंदा ने जारी किया था ऑडियो

बता दें कि कल गोली लगने के कुछ घंटे बाद, जब गोविंदा के पैर से गोली निकाल दी गई थी और वह होश में आ गए थे, इसके बाद उन्होंने एक ऑडियो संदेश जारी किया था और था कि “नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा। आप सभी लोगों, मां-बाप के आशीर्वाद और गुरु की कृपा से मैं ठीक हूं। मुझे गोली लगी थी, जिसे निकाल दिया गया है। मैं धन्यवाद देता हूं, यहां के डॉक्टर का और आप सभी लोगों की प्रार्थना के लिए आप सभी का धन्यवाद, प्रणाम।” मालूम हो कि गोविंदा के पैर में उनकी ही पिस्तौल से गलती से गोली लग गई थी.

घटना मंगलवार की सुबह करीब 4 बजकर 45 मिनट पर हुई थी. गोविंदा कोलकाता के लिए जाने वाले थे. इसी दौरान कथित तौर पर पिस्तौल संभालते वक्त उनसे मिस फायर हो गया और उनके पैर में गोली लग गई थी. मालूम हो कि गोविंदा ने‘कुली नंबर 1’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘छोटे सरकार’, ‘हद कर दी आपने’ जैसी तमाम हिट फिल्में दी हैं और वह अपने प्रशंसकों के दिल के करीब रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Govinda: गोली लगने के बाद जानें अब कैसी है गोविंदा की हालत…? ऑडियो जारी कर खुद बताई ये बात, प्रशंसकों से कहा…