Ratan Tata Death: रतन टाटा के निधन से टूट गईं Ex गर्लफ्रेंड अभिनेत्री सिमी गरेवाल…रुला देने वाली पोस्ट की शेयर-Video

October 10, 2024 by No Comments

Share News

Ratan Tata Death: रतन टाटा के अचानक निधन की खबर ने पूरे देश को शोक मे डाल दिया है. आम जनता से लेकर खेल, फिल्म, उद्योग, राजनीति आदि क्षेत्रों से जुड़े सभी देशवासी उनके निधन से गम में डूबे हुए हैं. नवरात्र की सप्तमी यानी 9 अक्टूबर 2024 की रात करीब साढ़े 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली जबकि दो दिन पहले ही उन्होंने अपनी सेहत ठीक होने का दावा करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर की थी.

रतन टाटा पूरे देशवासियों के दिल में बसते थे. उनके निधन ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. इसी बीच उनकी पुरानी दोस्त और एक्स गर्लफ्रेंड अभिनेत्री सिमी गरेवाल भी उनके निधन से टूट गई हैं और उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक रूला देने वाली पोस्ट शेयर की है. मालूम हो कि 7 अक्टूबर को रतन टाटा अस्पताल चेकअप के लिए गए थे. तभी उनकी हालत गंभीर होने की बात सामने आई थी लेकिन तब उन्होने इस बात का खंडन करते हुए खुद के स्वस्थ्य होने का दावा किया था लेकिन 9 अक्टूबर को उनकी हालत और बिगड़ गई. इसके बाद उनको ICU में भर्ती किया गया और फिर देर रात तक उनके निधन की खबर सामने आ गई. उनका इलाज मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था.

अलविदा नोट में लिखी ये बात

सिमी गरेवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर रतन टाटा के लिए एक नोट लिखा. उन्होंने उन्हें अंतिम ‘विदाई ‘ देते हुए लिखा, “वे कहते हैं कि तुम चले गए.. तुम्हारा नुकसान सहन करना बहुत मुश्किल है.. बहुत मुश्किल.. अलविदा मेरे दोस्त..रतन टाटा.”

एक इंटरव्यू में सिमी गरेवाल ने कबूल की थी ये बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2011 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में सिमी गरेवाल ने रतन टाटा के साथ अपने रिश्ते की बात उस वक्त कबूल की थी जब उनसे इसको लेकर सवाल किया गया था. उन्होंने तब कहा था कि वह और रतन टाटा एक हिस्ट्री शेयर करते हैं. उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए कहा था, “रतन और मैं बहुत पीछे चले गए हैं. वह परफेक्शन हैं, उनमें ह्यूमर की अच्छी सेंस है, वे विनम्र हैं और एक परफेक्ट जेंटलमैन हैं. पैसा कभी भी उनकी ड्राइविंग फोर्स नहीं रहा है. वह भारत में इतना रिलैक्स नहीं हैं जितना कि वह विदेश में हैं.”

 

ये भी पढ़ें-Ratan Tata: भारत के ‘रतन’ का निधन…पूरे देश में दौड़ी शोक की लहर; पीएम मोदी-आनंद महिंद्रा सहित इन दिग्गजों ने इस तरह दी श्रद्धांजलि-Video