Ratan Tata: अब कौन होगा रतन टाटा की संपत्ति का उत्तराधिकारी, जानें कितनी छोड़ गए हैं संपत्ति?

October 10, 2024 by No Comments

Share News

Ratan Tata’s Property Successor: भारत के दिग्गज बिजनेसमैन व दानवारी रतन टाटा का बुधवार देर रात 86 वर्ष की उम्र में निधन होने के बाद पूरा देश शोक में डूबा हुआ है. आज यानी गुरुवार को हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है. इस दौरान सोशल मीडिया एक्स से लेकर अन्य प्लेटफार्म पर #RatanTata वायरल होता रहा और लोग उनको श्रद्धांजलि देते रहे. उद्योग जगत के साथ ही फिल्मी, खेल और राजनीति व शिक्षा-विज्ञान से जुड़े दिग्गजों ने भी उनको श्रद्धांजलि दी. तो वहीं उनके साथ बिताए पलों को भी लोगों ने शेयर किया और इस दौरान उनकी जिंदगी से जुड़े तमाम किस्से भी वायरल हो रहे हैं.

इसी बीच सवाल उठ रहा है कि अपने पीछे वह बड़ी विरासत छोड़ गए हैं तो अब इसका उत्तराधिकारी कौन होगा. यानी टाटा ट्रस्ट की कमान कौन संभालगे, जो कि अरबों डॉलर के टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस का संचालन करती है।

किसी को भी नहीं बनाया था उत्तराधिकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रतन टाटा ने किसी भी व्यक्ति को अपना उत्तराधिकारी नहीं बनाया था। इस लिए इस सवाल को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. फिलहाल माना जा रहा है कि उनके ट्रस्ट ट्रस्टियों में से ही किसी एक व्यक्ति का अध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया जाएगा. टाटा समूह के दो मुख्य ट्रस्ट हैं, जिसमें सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट शामिल हैं और इन दोनों ही ट्रस्ट्स के पास संयुक्त रूप से टाटा समूह की प्रवर्तक कंपनी टाटा संस में करीब 52 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

कुल हैं 13 ट्रस्टी

मालूम हो कि इसी कंपनी के जरिए टाटा समूह की कंपनियों का संचालन किया जाता है। यह समूह विमानन से लेकर एफएमसीसी तक के पोर्टफोलियो तक की जिम्मेदारी को भलि-भांति सम्भालता है. तो वहीं दोनों ट्रस्टों में कुल 13 ट्रस्टी हैं। इनमें से कुछ लोग दोनों ट्रस्टों में ट्रस्टी की भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें रतन टाटा के सौतेले भाई और ट्रेंट के चेयरमैन नोएल टाटा, पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह, ऑटोमोबाइल क्षेत्र के दिग्गज वेणु श्रीनिवासन, व्यवसायी मेहली मिस्त्री और वकील डेरियस खंबाटा के नाम भी शामिल हैं।

बहुमत के आधार पर किया जाता है ट्रस्ट के प्रमुख का चुनाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहुमत के आधार पर टाटा ट्रस्ट के प्रमुख का चुनाव ट्रस्टियों में से किया जाता है. हालांकि विजय सिंह और वेणु श्रीनिवास इन दोनों ट्रस्टों के उपाध्यक्ष हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इनमें से किसी एक के प्रमुख चुने जाने की संभावना काफी कम है. हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि 67 साल के नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का प्रमुख बनाया जा सकता है. इसी के साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि अगर नोएल की नियुक्ति होती है तो पारसी समुदाय भी खुश होगा, क्योंकि रतन टाटा भी पारसी थे। गौरतलब है कि इस ट्रस्ट ने वित्त वर्ष 2023 में 470 करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया था। तो वहीं अब इस बात को लेकर भी चर्चा जोरों पर है कि क्या जो भी रतन टाटा का उत्तराधिकारी बनेगा क्या वो उनकी ही तरह देश के प्रति निष्ठा को बरकरार रख सकेगा.

यहां ये भी बता दें कि रतन टाटा की अगुवाई में ग्रुप की रेवेन्यू 100 अरब डॉलर को पार कर गई, लेकिन वह कभी भी वह अमीरों की सूची में शामिल नहीं हुए. अगस्त में जारी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के मुताबिक, रतन टाटा को भारत के सबसे अमीर लोगों में 350वां स्थान मिला है, जिनकी कुल संपत्ति 7,900 करोड़ रुपये है. उन्होंने टेक स्टार्टअप्स से लेकर एक ईवी (EV) कंपनी और एक एनबीएफसी (NBFC) शुरू करने तक कई निवेश किए.

ये भी पढ़ें-“मैं उन्हें इस हाल में अकेला नहीं छोड़ सकता…” कह कर रतन टाटा ने ठुकरा दिया था ब्रिटेन का ये अवार्ड; तब प्रिंस चार्ल्स ने दी थी ये प्रतिक्रिया-Video