एक बुजुर्ग के साथ सोता दिखा तेदुंए का परिवार…वन्य जीव विभाग को नहीं हुआ यकीन तो किया ये काम; वायरल हुआ खूबसूरत Video

January 2, 2025 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि तेदुंए का परिवार यानि एक दो नहीं बल्कि तीन तेंदुए एक बुजुर्ग के साथ सोता दिखाई दे रहा है. सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग जमीन पर सो रहे हैं और उनके पास तीन तेदुए सो रहे हैं. तभी एक तेदुंए की आंख खुलती है तो बुजुर्ग भी जग जाते हैं और फिर वह जिस बिछौने पर सो रहे होते हैं उसी बिछौने पर एक तेंदुआ सोने के लिए चला जाता है.

इसके बाद दूसरे की भी आंख खुलती है तो वो भी उनके पास ही सो जाता है. फिर कुछ ही देर में तीसरे तेदुएं की भी आंख खुलती है तो वो उन दोनों तेदुए और बुजुर्ग के ऊपर सो जाता है. ये खूबसूरत सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इससे साफ होता है कि जानवर प्यार की भाषा कितनी अच्छी तरह से समझते हैं. ये वीडियो कहां का है ये स्पष्ट नहीं हो सका है. हालांकि कुछ लोग इस वीडियो को अफ्रीका तो कुछ लोग इसे अमेरिका का बता रहे हैं.

फिलहाल इस वीडियो को gurjarpm नाम की आईडी से 20 दिसम्बर 2024 को एक्स पर शेयर किया गया था और बताया गया कि “किसी जंगल के गांव में एक वृद्ध व्यक्ति के पास तेंदुए का एक परिवार आकर सोता था जैसे ही इसकी जानकारी वन्य जीव विभाग को मिली तो उन्होंने वहां सीसी टीवी कैमरे लगा दिए, इस खूब सूरत नजारे को देखिए।”

इस तरह से ये साफ होता है कि सीसीटीवी के जरिए वन्य विभाग को मालूम हुआ कि बुजुर्ग के पास तेंदुए का परिवार सोने के लिए आता है. फिलहाल वन्य जीव विभाग ने आगे क्या एक्शन लिया, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है लेकिन ये वीडियो हर किसी को खूब पसंद आ रहा है और इसे लाखों लाइक्स और कॉमेंट मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Viral Video: बछड़े को टक्कर मारकर भाग रहा था कार वाला…फिर गायों के झुंड ने ऐसे दबोचा; Video में साफ दिखी मां की ममता