Ballia: आठ साल के मासूम के साथ हैवानियत…उठाकर पटक दिया जमीन पर; रूह कंपा देने वाला Video वायरल
Ballia: सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक शख्स एक बच्चे को तेजी से जमीन पर पटक रहा है. यह वीडियो बलिया से सामने आया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे की हालत गम्भीर है. उसका इलाज जारी है तो वहीं इस घटना के बाद से ही आरोपी के खिलाफ इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
तो वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बलिया पुलिस ने इस वायरल वीडियो पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है। 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर, विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है। 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर, विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
— Ballia Police (@balliapolice) April 20, 2025