UPSC Result 2024: “मेरे भाई ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी…” यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे ने दी पहली प्रतिक्रिया; मां ने बताया सफलता का राज- Video
UPSC Topper Shakti Dubey: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानी 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम रिजल्ट घोषित कर दिया है और इसी के साथ ही देश की सबसे बड़ी परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पहला स्थान (AIR-1) हासिल कर अपने शहर और देश का नाम फक्र से ऊंचा कर दिया है.
बता दें कि इस साल भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) के लिए कुल 1,009 उम्मीदवारों को चुना गया है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 की प्रारंभिक परीक्षा 16 जून 2024 को हुई थी. इसके बाद मुख्य परीक्षा 20-29 सितंबर 2024 को तो वहीं साक्षात्कार (पर्सनैलिटी टेस्ट) 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित हुए थे। इस परीक्षा में कुल 5-6 लाख उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा दी थी जिनमें से 2,845 ने साक्षात्कार के लिए क्वालिफाई किया। यूपीएससी ने इस परीक्षा की 230 उम्मीदवारों की एक समेकित रिजर्व लिस्ट भी जारी की है, जिसमें 115 सामान्य, 35 EWS, 59 OBC, 14 SC, 6 ST और 1 PwBD उम्मीदवार भी शामिल हैं।
#UPSC टॉप करने वाली शक्ति दुबे की मां प्रेमा दुबे ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं, लेकिन वह यह रैंक महादेव की कृपा से ही प्राप्त कर पाई हैं. इसमें मेरा कोई योगदान नहीं है.#upscresult #UPSCFinalResults#upsc2025 #shaktidube pic.twitter.com/AHMz9d6MaP
— Balmukund Joshi (@balmukundjoshi) April 22, 2025
टॉप-10 में शामिल हैं ये नाम
जहां शक्ति ने पहला स्थान हासिल किया है तो वहीं हर्षिता गोयल दूसरे और डोंगरे अर्चित पराग तीसरे स्थान पर हैं. शाह मार्गी चिराग (4वें), आकाश गर्ग (5वें), कोमल पुनिया (6वें), आयुषी बंसल (7वें), राज कृष्ण झा (8वें), आदित्य विक्रम अग्रवाल (9वें) और मयंक त्रिपाठी (10वें) स्थान पर हैं. इस परीक्षा में 1,132 रिक्तियों के मुकाबले 1,009 उम्मीदवारों का चयन किया गया है जिसमें 335 सामान्य वर्ग, 109 EWS, 318 OBC, 160 SC, 87 ST और 45 दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार शामिल हैं। तो वहीं 241 उम्मीदवारों का परिणाम अस्थायी रखा गया है।
#WATCH | Delhi: Shakti Dubey secures 1st rank in the UPSC Civil Services Examination.
She says, “I worked hard for many years. I told everyone at home they are all very happy. It was hard to believe at first, but the feeling is slowly sinking in… My brother had predicted I… pic.twitter.com/h1tKm1JzLi
— ANI (@ANI) April 22, 2025
कई सालों तक की कड़ी मेहनत
अपनी सफलता को लेकर शक्ति दुबे की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. फिलहाल तो उनकी सफलता के बाद से ही उनके परिवार में खुशी का माहौल है. तो वहीं शक्ति ने कहा है कि उनके भाई ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि वह प्रथम स्थान हासिल करेंगी. इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि कई सालों तक कड़ी मेहनत के बाद ये सफलता मिली है.
शक्ति प्रयागराज की रहने वाली हैं. वह कहती हैं, ‘प्रयागराज तो मेरे जन्मभूमि भी है. वह मेरे दिल के बेहद करीब है. मेरे लक्ष्य को तय करने में प्रयागराज ने अहम भूमिका निभाई.’ बता दें कि उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और इसके बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से बायोकैमेस्ट्री में एमएससी की। 2018 में पोस्ट ग्रेजुएट करने के बाद से ही शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। उनकी सफलता के बाद सोशल मीडिया से लेकर घर-परिवार में बधाइयों का तांता लग गया है. तो वहीं सोशल मीडिया पर शक्ति दुबे की मां का भी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया है कि शक्ति दिन-रात पढ़ती रहती थीं.
युवाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
बता दें कि शक्ति ने पांचवें प्रयास में यह सफलता हासिल की है. बता दें कि शक्ति ने पांचवें प्रयास में यह सफलता हासिल की है. पिछले साल इंटरव्यू के बाद मैं कट ऑफ से 12 अंक से चूक गई थी. मैंने कभी नहीं सोचा था कि रैंक 1 आएगी. रिजल्ट आने के बाद सबसे पहले मैंने पापा को फोन किया फिर अपनी मां को फोन किया. इस तरह से शक्ति उन प्रतिभागियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं जो एक या दो प्रयास में ही निराश होकर तैयारी करना छोड़ देते हैं.
कोचिंग की ओर से दी गई ये जानकारी
शक्ति दुबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘आज दोपहर को रिजल्ट आना है, ये बात तो तय थी. पहले तो मैंने सोचा कि मोबाइल एक तरफ रखकर सो जाऊं लेकिन ऐसा नहीं कर सकी. मेरा मन पूरी तरह से रिजल्ट पर ही अटका हुआ था. जब दोपहर को रिजल्ट अपलोड हुआ. मैंने पीडीएफ डाउनलोड की. फिर कोचिंग में फोन किया और बताया कि यह पीडीएफ सही है या फेक. इस पर कोचिंग की ओर से बताया गया कि मुझे नंबर वन रैंक मिली है.’
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को दिया ये संदेश
यूपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों संदेश देते हुए शक्ति दुबे ने कहा, माता-पिता और परिवार का सपोर्ट बहुत मायने रखता है, इतने से सफलता मिल जाती है. अगर आपको खुद पर विश्वास है तो संघर्ष जारी रखें. जो गलतियां हुई हैं, उनको सुधारें. किताबों की संख्या अधिक नहीं होनी चाहिए. पहले के पेपर का अभ्यास करना चाहिए. मॉक इंटरव्यू भी जरूरी हैं. बता दें कि शक्ति के पिता प्रयागराज में ट्रैफिक विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर पोस्टेड हैं.