Anurag Kashyap: “अपनी मर्यादा भूल गया था…” फिल्म मेकर-एक्टर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज से मांगी माफी…लम्बे-चौड़े पोस्ट में लिखी ये बातें

April 22, 2025 by No Comments

Share News

Anurag Kashyap Brahmin Controversy: खुद को बुरी तरह से विवादों में घिरता देखकर फिल्ममेकर-एक्टर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज से माफी मांग ली है. इसको लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लम्बा-चौड़ा लेख लिखा है. दरअसल उन्होंने हाल ही में ब्राह्मण समाज को लेकर कुछ विवादित टिप्पणियां की थीं. इसी के बाद से वह बुरी तरह से आलोचनाओं का सामना कर रहे थे.

इस तरह लिखा है माफीनामा

अनुराग कश्यप ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला. वो समाज जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत कॉन्ट्रीब्यूट करते हैं.” फिल्म मेकर ने आगे लिखा, “आज वो सब मुझसे आहत हैं. बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं, मेरे उस गुस्से में मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं. मैंने खुद ही ऐसी बात करके अपनी ही बात को मुद्दे से भटका दिया.”

अनुराग ने इसी पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं. इस समाज से जिनको मैं ये नहीं कहना चाह रहा था, लेकिव आवेश में किसी की घटिआ टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया. मैं माफी मांगता हूं. अपने उन तमाम सहयोगी दोस्तों से, अपने परिवार से और उफस समाज से, अपने परिवार से और उस समाज से अपने बोलने के तरीके लिए अभद्र भाषा के लिए. अब आगे से ऐसा न हो, मैं उस पर काम करूंगा. अपने गुस्से पर काम करूंगा और मुद्दे की बात अगर करनी हो तो सही शब्दों का इस्तेमाल करूंगा. आशा है आप मुझे माफ कर देंगे.’

जानें क्या है पूरा मामला?

बता दें कि हाल ही में एक फिल्म “फुले” रिलीज होने वाली थी लेकिन जातिवाद को बढ़ावा देने के चलते ये फिल्म रिलीज नहीं हो सकी. इसी को लेकर अनुराग कश्यप ने सारी मर्यादा को तार-तार करते हुए सोशल मीडिया पर सेंसर बोर्ड और ब्राह्मण समाज को लेकर तमाम आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किए थे और जमकर भला-बुरा कहा था. अनुराग कश्यप ने लिखा था, ‘धड़क 2 की स्क्रीनिंग में सेंसर बोर्ड ने बोला कि मोदी जी ने इंडिया से कास्ट सिस्टम खत्म कर दिया है. उसी आधार पर संतोष भी इंडिया में रिलीज नहीं हुई.” कश्यप यहीं नहीं रुके उन्होंने ये तक कह दिया था कि अब ब्राह्मण को परेशानी है फुले से. भैया जब कास्ट सिस्टम ही नहीं है तो काहे का ब्राह्मण. कौन हो आप. आप की क्यों सुलग रही है.’

इसी के बाद से अनुराग की जमकर आलोचना हो रही थी. लेखक मनोज मुंतशिर तक ने उनको जमकर सुनाया था और हद में रहने के लिए कहा था. फिलहाल विवाद गहराता देख अनुराग कश्यप ने माफी मांग कर खुद को बचाने की कोशिश की है. हालांकि इधर कई बार देखा जा रहा है कि लोग हिंदू देवी-देवता से लेकर ब्राह्मण समाज तक को निशाना बनाते हैं और भला-बुरा कहने के बाद जब विवाद बढ़ता है तो माफी मांग लेते हैं. समाज का एक वर्ग इसे पब्लिसिटी स्टंट कहता है तो वहीं एक वर्ग इस तरह की टिप्पणियों पर सीधे कार्रवाई की मांग करता है. हालांकि इस मामले में अब देखना ये है कि ब्राह्मण समाज अनुराग कश्यप को माफ करता है या नहीं या फिर उनकी आने वाली फिल्मों को बॉयकॉट करता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

ये भी पढ़ें-Salman Khan: ‘गाड़ी बम से उड़ा देंगे…घर में घुस’, एक बार फिर सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी; जाने कब-कब मिल चुकी हैं धमकियां?