टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पत्नी के साथ प्रेमानन्द महाराज से मिलने पहुंचे व‍िराट कोहली, संत ने दी ये सलाह-Video

Share News

Virat Kohli: जाने-माने क्रिकेटर विराट कोहली ने इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पत्नी अनुष्‍का शर्मा के साथ एक बार फिर वृंदावन पहुंचे और संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की. मंगलवार सुबह आश्रम श्री राधाकेलीकुंज पहुंचने के बाद व‍िराट कोहली और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज को प्रणाम किया तो महाराज जी ने उनको देखते हुए पूछा, ‘प्रसन्न हो?’.

बता दें कि करीब साढ़े तीन घंटे से भी अधिक समय तक व‍िराट और अनुष्‍का आश्रम में रहे. प्रेमानंद महाराज से ये उनकी तीसरी मुलाकात थी. इससे पहले वह चार जनवरी 2023 को संत प्रेमानंद से पहली बार मिले थे. इसके बाद फिर इसी साल दस जनवरी को पहुंचे और फिर अब सोमवार को इंटरनेशनल टेस्‍ट क्र‍िकेट से सन्‍यास लेने के बाद मंगलवार को महाराज जी से मिलने के लिए विराट कोहली पहुंचे.

विराट कोहली से बात करते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा, ठीक ही रहना चाहिए. इसी के साथ आगे जीवन में क्या करना चाहिए को लेकर कहा कि देखो वैभव बढ़ना या यश बढ़ना भगवान की कृपा नहीं मानी जाती. भगवान की कृपा जब होती है तब अंदर का च‍िंतन बदलता है. भगवान जब कृपा करते हैं तो संत समागम देते हैं. दूसरी कृपा होती है तो व‍िपरीतता देते हैं.

प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का को जीवन का सही मकसद बताते हुए कहा ‘वो अंदर से एक रास्‍ता देते हैं कि ये परम शांति का रास्‍ता है. वो मार्ग द‍िखाते हैं और जीव को अपने पास बुला लेते हैं. ब‍िना प्रतिकूलता के संसार का राग नष्‍ट नहीं होता है.’ महाराज ने आगे कहा कि कभी प्रतिकूलता आए तो उस समय परेशान न होकर आनंदित हो और ये विचार करें कि भगवान हमसे प्रसन्न हैं. गीता में भगवान श्रीकृष्‍ण ने कहा था मेरे भक्‍त का नाश नहीं होता. आनंद पूर्वक भगवान का नाम जप करो.’ संत के इतना कहने के बाद ही अनुष्‍का ने पूछा, ‘क्‍या नाम जप से हो जाएगा?’ ये सुनते ही वह कहते हैं, ‘पूरा… ये हम अपने जीवन का अनुभव बताते हैं. हम सांख्‍य योग, अष्‍टांग योग और कर्म योग इन तीनों को अच्‍छे से जानकर फिर भक्‍ति योग में आए हैं.’ संत की ये सलाह सुनकर अनुष्‍का भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक आए.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर…फूटा भारतीय क्रिकेटर्स का गुस्‍सा; बोले “कुत्ते की दुम…”