UP News: हिंदू लड़की को लेकर भागे आरोपी को बचाने के लिए दारोगा ने मांगी घूस, सस्पेंड; वायरल हुआ ऑडियो

Share News

Amethi: सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ सुनाई और मोबइल के स्क्रीन पर दिखाई दे रहा है कि राम करण नाम के दारोगा आरोपी को बचाने के लिए उससे एक लाख की घूस मांग रहे हैं तो वहीं आरोपी गिरफ्तार युवक इमरान के बाहर आने के बाद रुपयों का बंदोबस्त करने की बात कह रहा है.

हालांकि ऑडियो वायरल होने के बाद दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है. आरोपी दारोगा को मामले की विवेचना सौंपी गई थी. इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर से खाकी दागदार हुई है और लोगों का पुलिस के ऊपर से भरोसा डगमगाने लगा है.

जानें क्या है मामला?

मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी के जिले के रामगंज थाने से सामने आया है. FIR 45/2025 के तहत हिंदू लड़की को एक मुस्लिम लड़का भगा ले गया था. इसी मामले को रफा-दफा करने के लिए ही दारोगा राम कारण ने आरोपियों से फोन पर ₹100000 की डिमांड की, जिसका आरोपियों ने ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले को संज्ञान लेते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से दारोगा रामकरन को सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच एएसपी को सौंप दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती 24 अप्रैल को घर से गायब हो गई थी. तमाम खोजबीन करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो लड़की के पिता ने 27 अप्रेल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसी बीच युवती का पासपोर्ट बनने की जानकारी पिता को हुई तो पीड़ित पिता ने 2 मई को मोहम्मद शहजाद, अरमान, सलमान और इमरान के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करा दिया था.

पीड़ित ने तहसील दिवस में भी की थी शिकायत

लड़की के बारे में कोई जानकारी न मिलने पर पीड़ित परिवार के साथ ही इलाके के और लोग 3 मई को तहसील दिवस पर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे और युवती के धर्मांतरण कराने के साथ ही उसको गलत कार्यों में धकेलने की सम्भावना जताई थी.

बता दें कि पीड़ित की शिकायत के बाद एसपी के निर्देश के बाद पुलिस टीम का गठन हुआ और फिर 5 मई को लड़को को बरामद कर लिया गया. साथ ही पुलिस ने अपहरण के एक आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया था. इसी के बाद रामगंज थाने के विवेचक रामकरन ने आरोपी से सांठगांठ करनी चाही और एक आरोपी को फोन पर बताया कि किस तरह से वह इमरान को बचा रहा है और इसके एवज में उसे एक लाख की घूस चाहिए.

घूस लेने का ऑडियो 14 मई को वायरल हुआ था जो कि सोशल मीडिया पर कई अकाउंट से अभी तक वायरल किया जा रहा है. ऑडियो सामने आने के बाद ही एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने दारोगा रामकरन को तत्काल सस्पेंड कर दिया. साथ ही आगे की जांत एएसपी हरेंद्र सिंह को दे दी.

पहले भी दारोगा पर लग चुका है रिश्वतखोरी का आरोप

इस मामले में एसपी ने मीडिया को बताया कि दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है. उनके खिलाफ पहले भी कई बार रिश्वतखोरी के आरोप लग चुके हैं. इससे पहले भी दारोगा रामकरन पर बाजार शुकुल थाने में तैनाती के दौरान विवेचना करने के दौरान मुकदमे से नाम हटवाने के लिए 20 हजार की घूस मांगने का आरोप लगा था और इसका भी ऑडियो वायरल होने के बाद तत्कालीन एसपी ने उनको निलम्बित कर दिया था लेकिन फिर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और फिर से घूस मांग बैठी. इस बार दारोगा पर कड़ी कार्रवाई की मांग सोशल मीडिया पर की जा रही है. ताकि वह फिर से इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करें.

ये भी पढ़ें-“मैंने डांस गर्ल को पैसे दिये थे, लेकिन…” डांसर के साथ BJP नेता बब्बन सिंह का Video वायरल, पार्टी ने लिया बड़ा एक्शन