“मैंने डांस गर्ल को पैसे दिये थे, लेकिन…” डांसर के साथ BJP नेता बब्बन सिंह का Video वायरल, पार्टी ने लिया बड़ा एक्शन
Babban Singh Raghuvanshi: सोशल मीडिया पर 70 साल के भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का एक कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है तो वहीं पार्टी ने अपनी साख बचाते हुए तुरंत उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी के नेता और रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन बब्बन सिंह रघुवंशी का कथित अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि डांसर उनकी गोद में बैठी हुई है और वह उसके साथ अश्लील हरकत कर रहे हैं और बार बाला को चूम रहे हैं और उसके उसे गलत तरीके से छू रहे हैं. तो वहीं बार बाला भी उनसे कथित तौर पर लिपटती हुई दिखाई दे रही है. तो वहीं मौके पर मौजूद लोग भी उनको देख रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं लेकिन नेताजी इन सब की परवाह किए बगैर बार बाला के साथ कथित तौर पर बिजी दिखाई दे रहे हैं. शायद उनको इस बात का जरा भी एहसास नहीं था कि कोई इस पूरी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर देगा.
BJP leader Babban Singh says this is trap set to defame him by other political leaders. pic.twitter.com/nHhTl0OdOl https://t.co/KQLrUKNaDE
— 👑Che_Krishna🇮🇳💛❤️ (@CheKrishnaCk_) May 15, 2025
फिलहाल इस वीडियो को बब्बन सिंह ने फर्जी बताया है और कहा है कि उनकी छवि खराब करने के लिए ऐसा किया जा रहा है. तो वहीं विपक्ष लगातार इस वीडियो को लेकर भाजपा पर हमलावर है.
भाजपा नेता ने दी सफाई
सोशल मीडिया पर वायरल अश्लील वीडियो को लेकर बब्बन सिंह ने सफाई देते हुए मीडिया के सामने कहा है कि मैं बिहार में एक बारात में गया था. वहां बीजेपी से विधायक केतकी सिंह के पति के साथ कुछ लोग भी वहां मौजूद थे. मेरी उम्र 70 साल है, हम ऐसा काम नहीं कर सकते हैं. ये ही हमारी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. आज तक हमारी छवि बिल्कुल बेदाग रही है. ये फर्जी वीडियो है, जिसे मेरी छवि खराब करने के लिए बनाया गया है. उन्होंने ये भी कहा कि जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर ये पूरा खेल रचा जा रहा है. हम इस मामले में पुलिस के शिकायत दर्ज करने जा रहे हैं.
बलिया के ठरकी भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी से निकाला गया! pic.twitter.com/K2w9DHleL1
— बेसिक शिक्षा सूचना केंद्र (@Info_4Education) May 15, 2025
इसी के साथ ही बब्बन सिंह ने मीडिया के सामने ये बात स्वीकार की है कि वह इस शादी में गए थे और डांस गर्ल को पैसे भी दिए थे लेकिन जिस तरह से वीडियो में दिखाया जा रहा है वो हरकत नहीं की. उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक छवि को खराब करने के लिए ये सब किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें-कर्नल सोफिया कुरैशी का ये Video है फर्जी, इसे बिल्कुल भी न करें शेयर; हो सकती है कार्रवाई