घर में निकला खतरनाक सांपों का झुंड…पूरे मोहल्ले में मची भगदड़- Video

Share News

Maharajganj: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप जा रही है. दरअसल इस वीडियो में एक-दो नहीं बल्कि खतरनाक सांपों का पूरा झुंड दिखाई दे रहा है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के सोनौली थानाक्षेत्र के हरदीडाली से सामने आया है.

बताया जा रहा है कि एक शख्स के घर के नीचे बने बेसमेंट में पानी भरा हुआ था और वहीं पर दर्जनों सांपों का झुंड निकला है. इसकी खबर पूरे गांव में फैलते ही पूरा गांव सिहर उठा. आनन-फानन में वन विभाग को सूचित किया गया. इस पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया. जहां एक ही सांप देखकर लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है तो वहीं एक साथ कई दर्जन सांप देखकर आप समझ सकते हैं घर के साथ ही मोहल्ले वालों का क्या हाल होगा. यही वजह है कि घर के बेसमेंट सहित सभी हिस्सों की समय-समय पर साफ-सफाई करने की सलाह दी जाती है.

ये भी पढ़ें-घायल पक्षी को खाना देने पर…अन्य पक्षियों ने किया कुछ ऐसा, Video देख छूट जाएगी हंसी