बाल पकड़ा और फिर पटक दिया… मामूली विवाद में भिड़ गईं महिलाएं-Video

Share News

Bareilly: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दो महिलाएं आपस में लड़ रही हैं और एक-दूसरे के बाल पकड़ कर पटक रही हैं. तो वहीं आस-पास और परिवार के लोग उनको अलग करने की कोशिश कर रहे हैं. मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज इलाके से सामने आया है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थाना प्रभारी किला को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं तो वहीं महिलाओं के बीच मारपीट के इस मामले को जल्द ही स्थानीय लोगों के बीच बचाव से शांत करा दिया गया. हालांकि इस घटना में किसी को भी चोट नहीं लगी है. तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इस तरह की हरकत न करने की सलाह महिलाओं को दे रहे हैं. फिलहाल विवाद की वजह सामने नहीं आ सकी है.

ये भी पढ़ें-Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट में AC खराब होने पर मचा हड़कंप…आप भी Video देख छोड़ देंगे पसीना