Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट में AC खराब होने पर मचा हड़कंप…आप भी Video देख छोड़ देंगे पसीना

Share News

Air India Video: लोग मोटी रकम खर्च करके अपने गंतव्य तक जल्दी और आराम से पहुंचने के लिए फ्लाइट का सहारा लेते हैं लेकिन अब अगर ये आरामदायक सफर तमाम परेशानियों में बदल जाए तो क्या कहेंगे? ऐसा ही कुछ एयर इंडिया के यात्रियों के साथ हुआ.

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरामदायक और सुविधाजनक सफर के चक्कर में लोग इस फ्लाइट में बैठ तो गए लेकिन भीषण गर्मी में एसी खराब होने के कारण लोग पसीने से तर-बतर दिखाई दे रहे हैं.

तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स लगातार एयर इंडिया की इस स्थिति को लेकर आलोचना कर रहे हैं इसी के साथ ही चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि यहां तो सबसे मुश्किल बात तो ये है कि ट्रेन, बस की तरह खिड़की भी नहीं खोल सकते.

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि पूरी यात्रा के दौरान एसी बंद रहा और 40 डिग्री तापमान में यात्री पसीना-पसीना होते रहे लेकिन कोई मदद सामने नहीं आई. ये वीडियो एयर इंडिया की दिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट का बताया जा रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि यात्री कागज के जरिए पंखा डुलाकर कुछ हवा हासिल कर रहे हैं और एयर होस्टेस से भी शिकायत कर रहे हैं.

तो इसी दौरान पसीने से तर-बतर यात्रियों में से जिसने वीडियो बनाया, वह भी पसीने से पानी-पानी हो रहा है. उसने वीडियो बनाते हुए कहा कि पिछले एक घंटे से फ्लाइट का ऐसी बंद है, लेकिन यहां सुनने वाला कोई नहीं है. बच्चे और बुजुर्ग परेशान हो रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. हालांकि ये वीडियो कब का है, ये साफ नहीं हो सका है और एसी कितनी देर में ठीक हुआ, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

दूसरी ओर इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स एयरलाइंस कंपनी को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं और कह रहे हैं कि यात्री इतना पैसा लगाकर फ्लाइट का टिकट खरीदता है, लेकिन ऐसी दुर्दशा देखकर गुस्सा आता है. तो वहीं तमाम लोग एयरलाइंस कंपनी के साथ ही एविएशन मिनिस्ट्री के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. यहां स्पष्ट कर दें कि ये खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.

ये भी पढ़ें-SDM साहब ने सरेआम ट्रक चालक को जड़ दिया थप्पड़…पीड़ित ने की ये मांग- Video