Miss World 2025: थाईलैंड की Opal Suchata के सिर सजा मिस वर्ल्ड 2025 का ताज-Video
Miss World 2025 Thailands Opal Suchata: ‘मिस वर्ल्ड 2025’ के विनर की घोषणा हो चुकी है. इस बार भारत इस ताज तक नहीं पहुंच पाया. फिलहाल थाईलैंड की Opal Suchata ने इस प्रतियोगिता को अपने नाम करते हुए ‘मिस वर्ल्ड 2025’ का ताज अपने सिर सजा लिया है. यह प्रतियोगिता हैदराबाद के तेलंगाना में हुई.
ขนลุกขนพองงงงงง ไทยแลนด์มงฟ้าาาาา
มงแรกกกกกก โอปอลเหมาะสมทุกประการ
น้ามมมมตาผมมมมม ฮืออออออ โอปอลเก่งมาก! #โอปอลสุชาตา #Opalsuchata #MissWorld #MissWorld2025 #MissWorldThailand2025 pic.twitter.com/LFKs8Oxbqw— ⊹˚. ♡ เปย์มิวแม่จมน 🌷 (@paymillaria) May 31, 2025
बता दें कि थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी (Opal Suchata) ने 72वीं मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर अपने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. तो वहीं मिस वर्ल्ड 2025 कंपीटीशन में इथियोपिया की हैसेट डेरेजे ने फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीता. हालांकि इस बार भारत इस प्रतियोगिता में अपनी जगह नहीं बना सका. भारत से मॉडल नंदिनी गुप्ता इस ब्यूटी पेजेंट में शामिल हुई थीं लेकिन वह मिस वर्ल्ड फिनाले में टॉप 20 का हिस्सा तो रही पर टॉप 8 से बाहर हो गई थीं. इस साल दुनिया भर से 108 कंटेस्टेंट्स ने मिस वर्ल्ड कंपीटीशन में हिस्सा लिया था. पोलैंड की माजा क्लाजदा सेकेंड रनर-अप बनीं, वहीं मार्टीनिक की ऑरली जोआचिम थर्ड रनर अप रहीं.
View this post on Instagram
ओपल सुचाता ने इथियोपिया, पोलैंड और मार्टीनिक के कंटेस्टेंट्स को हराकर जीत का ताज अपने सिर सजाया है. ओपल सुचाता चुआंग्सरी फुकेत में पली-बढ़ी हैं और एक मॉडल होने के साथ-साथ इंटरनेशनल रिलेशंस की स्टूडेंट भी हैं. वह पहले भी कई ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लेकर अपने नाम खिताब कर चुकी हैं. उन्होंने मैक्सिको सिटी में इंटरनेशनल मिस यूनिवर्स 2024 में भाग लिया था. तब वह थर्ड रनर-अप रही थीं. इसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड थाईलैंड 2025 का ताज भी अपने सिर सजाया.
बता दें कि 31 मई यानी आज तेलंगाना के हाईटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में फाइनल शो हुआ जिसमें ओपल सुचाता चुआंगसरी को मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने ताज पहनाया.
ที่หนึ่งของโลก เป็นของเธอแล้วนะ 👏🏻👏🏻👏🏻#โอปอลสุชาตา #Opalsuchata #MissWorld #MissWorld2025 #MissWorldThailand2025 pic.twitter.com/prnqKT9Tre
— ˚꒰🐈⬛⤾˚ (@_NARIN0s) May 31, 2025
ये भी पढ़ें-Jyoti Malhotra: जासूसी मामले में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा का पहला बयान आया सामने…वकील ने किया बड़ा खुलासा