Lucknow: ढाई साल की दिव्यांग बच्ची के साथ की थी दरिंदगी…पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर; CCTV में दिखी पूरी वारदात
Lucknow: गुरुवार (5 मई) को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे सो रही ढाई साल की दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने आज भोर के 4 बजे मुठभेड़ में ढेर कर दिया. दरिंदा बच्ची को बुधवार की रात माता-पिता के पास सो रही बच्ची को उठा ले गया था. घटना को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दरिंदा साफ दिखाई दे रहा है.
सीसीटीवी फुटेज में दरिंदा स्कूटी से आते हुए दिख रहा है. इसके बाद वह मेट्रो स्टेशन के पास आता है और ये देखने की कोशिश करता है कि वहां कोई है तो नहीं. इसके बाद वह उस जगह जाता है जहां बच्ची अपने माता-पिता के पास सो रही होती है. वह बच्ची को तुरंत उठाता है और फिर दौड़ कर मेट्रो स्टेशन पर आ जाता है और वहीं जमीन पर बच्ची को लिटा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद दरिंदा बच्ची को छोड़ कर भाग जाता है.
माता-पिता को मालूम हुआ सुबह
गुरुवार सुबह जब माता-पिता की नींद खुली तो बच्ची गायब मिली। इस पर खोजबीन की तो मेट्रो की लिफ्ट के पास बच्ची खून से लथपथ मिली। बदहवास हालत में परिजन लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। रक्तस्राव न रुकने पर बच्ची को केजीएमयू रेफर कर दिया गया। डीसीपी आशीष श्रीवास्तव मातहत अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें दरिंदे का सुराख मिल गया.
इसके बाद पुलिस की पांच टीमें दरिंदे की तलाश में दबिश दे रही थी। इसी बीच पुलिस को उसका सुराग लग गया. आलमबाग पुलिस शुक्रवार तड़के करीब पौने चार बजे सीओ कैंट आफिस के पीछे गन्ना संस्थान रोड पर एक संदिग्ध जाते देखा। इस पर पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह और तेज भागने लगा. इस पर पुलिस ने घेराबंदी की तो वह भी फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में संदिग्ध को दो गोलियां लगी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि दरिंदे की पहचान दीपक वर्मा के तौर पर हुई है. अब पुलिस उसके बारे में पूरी जानकारी जुटा रही है.
ये भी पढ़ें-रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात…ढाई साल की दिव्यांग बच्ची से दरिंदगी; हालत नाजुक…