चाकू के साथ गिरफ्तार हुआ ‘बंदर’…घूम रहा था वारदात की फिराक में
Delhi Crime News: दिल्ली के नंद नगरी से बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस ने इस इलाके में एक आदतन अपराधी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गुप्ता सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई नंद नगरी थाने की गश्ती टीम ने की। इसकी जानकारी मंगलवार को पुलिस ने दी. पुलिस ने जिस आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है उसकी पहचान नंद नगरी का निवासी अमन उर्फ बंदर (24 ) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, अपराध की दुनिया में उसे आदतन अपराधी माना जाता है. गिरफ्तारी के वक्त भी वह वह आसान निशाने की तलाश में चाकू लेकर इलाके में घूम रहा था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ करने में जुट गई है.
शाम को दिखा संदिग्ध व्यक्ति
पुलिस टीम के मुताबिक, 29 सितंबर यानी कल शाम करीब 7:30 बजे, नंद नगरी थाने की गश्ती टीम डिस्ट्रिक्ट पार्क के पास नियमित गश्त कर रही थी। तभी कांस्टेबल दीपक और विमल ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा और फिर उसे पकड़ लिया। इस दौरान तलाशी की तो उसके पास से बटन से चलने वाला एक चाकू बरामद हुआ। तो वहीं जब उसकी पहचान की गई तो वह एक आदतन अपराधी निकला. उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की गई तो पुलिस को पता चला कि वह पहले से ही डकैती, चोरी और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन जैसे पांच आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ नंद नगरी थाने में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
माना जा रहा है कि नंद नगरी थाने की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। इस मामले में पुलिस ने बताया कि आगे की जांच से यह पता लगाया जाएगा कि अमन के अन्य आपराधिक गतिविधियों से कोई संबंध है या नहीं या उसके साथ कोई और तो नहीं. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अगर उनको इलाके में कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें.