बुजुर्ग मां-बाप को बेटे-बहू ने ठुकराया…थाने पहुंचे तो पुलिस अधिकारी ने किया ये काम कि जमकर हो रही है तारीफ-Video
UP Police News: उत्तर प्रदेश के एटा के जलेसर थाना क्षेत्र से दिल को छू लेने वाली खबर सामने आ रही है. यहां जहां एक ओर अपनों ने बुजुर्ग माता-पिता को ठुकरा दिया तो वहीं पुलिस उनका सहारा बनी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महावीर गंज निवासी एक बुजुर्ग दंपति को बेटे और बहू ने घर से निकाल दिया और खाने तक को नहीं दिया. इस पर भटककते हुए बुजुर्ग दंपति थाने पहुंचे. वे दोनों चार दिन से भूखे थे और इस दौरान किसी ने भी उन पर रहम नहीं खाई. बताया जा रहा है कि इस दौरान वह बेटे-बहू के पास भी पहुंचे लेकिन बेटे ने उनको खाना तक नहीं दिया. इस पर जब थाने पहुंचे और अपनी पूरी बात बताई तब SHO अमित कुमार ने उन्हें अपने हाथों से खाना खिलाया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया.
#एटा के जलेसर थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई — जहां अपनों ने ठुकराया तो पुलिस ने सहारा दिया। बताया गया कि महावीर गंज निवासी एक बुजुर्ग दंपति को बेटे और बहू ने घर से निकाल दिया और खाने तक को मना कर दिया।
चार दिन से भूखे दंपति जब थाने पहुंचे तो SHO अमित… pic.twitter.com/f9yoaDo3gW
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) November 5, 2025
फिलहाल SHO ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि बेटे और बहू को थाने बुला कर फटकार लगाई गई है और चेतावनी दी गई है कि अगर इस तरह से माता-पिता की अनदेखी की तो दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस खबर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पुलिस के इस कार्य की सराहना की जा रही है. लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह से पुलिस अपनी जिम्मेदारी को समझने लगे तो समाज में किसी तरह का अपराध नहीं होगा.
#एटा के जलेसर थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई — जहां अपनों ने ठुकराया तो पुलिस ने सहारा दिया। बताया गया कि महावीर गंज निवासी एक बुजुर्ग दंपति को बेटे और बहू ने घर से निकाल दिया और खाने तक को मना कर दिया।
चार दिन से भूखे दंपति जब थाने पहुंचे तो SHO अमित… pic.twitter.com/f9yoaDo3gW
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) November 5, 2025
ये भी पढ़ें-स्कूल से मास्टर जी ने बच्चों को भेज दिया सिलेंडर भरवाने…Video वायरल होने के बाद मचा हड़कंप