संस्कार मिट्टी में… हापुड़ की यूट्यूबर वंशिका ने मां के साथ की मारपीट; बेटी पर गम्भीर आरोप- Video
Hapur YouTuber Vanshika News: आजकल युवाओं के संस्कार किस तरह से मिट्टी में मिलते जा रहे हैं इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के हापुड़ से सामने आया है. यहां के मोदीनगर रोड निवासी यूट्यूबर वंशिका और उनकी मां के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए जा रहे हैं.
फिलहाल मां ने वंशिका पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दी है और आरोप लगाया है कि उनकी बेटी वंशिका अपने मैनेजर/बॉयफ्रेंड विशाल के साथ 2 साल से रह रही है और सोशल मीडिया की कमाई से कार/स्कूटी भी हिमांशु के नाम खरीद चुकी है लेकन अब हमारे मकान पर कब्जा करना चाहती है. मां ने ये भी आरोप लगाया है कि वंशिका अब पूरी तरह से हिमाशुं के प्रभाव में है.
यूपी–
हापुड़ की यूट्यूबर वंशिका ने घर में घुसकर अपनी मां से हाथापाई की। मां का आरोप है कि वंशिका अपने मैनेजर/बॉयफ्रेंड विशाल के साथ 2 साल से रहती है। सोशल मीडिया की कमाई से कार/स्कूटी भी हिमांशु के नाम खरीदी है। अब हमारे मकान पर कब्जा करना चाहती है।@hindipatrakar pic.twitter.com/H2LpFgXVFh— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 6, 2025
यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में करीब पांच मिनट तक दोनों में मारपीट भी हुई. इस दौरान दोनों जमीन पर भी गिर गए और फिर दोनों के चीखने की आवाज सामने आ रही है. वीडियो में वंशिका अपनी मां के साथ हाथापाई करती दिखाई दे रही है और कह रही है कि ये घर मेरा है, प्लॉट मेरा है. इसके बाद और भी हाथापाई की आवाज आती है. वंशिका अपनी मां को मारते हुए दिखती है. वीडियो सामने आने के बाद पड़ोसियों का कहना है कि बीते कुछ महीनों से घर में आए दिन झगड़े की आवाजें सुनाई देती थी.
मां ने लगाए ये आरोप
सोशल मीडिया पर वंशिका की मां का भी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी बेटी वंशिका पर आरोप लगाते हुए कह रही हैं कि फेमस होने के बाद वंशिका का व्यवहार पूरी तरह बदल गया है. जब तक वह मेरे भाई के साथ काम कर रही थी तब तक ठीक था लेकिन जब से वह हिमांशु के साथ काम करने लगी तभी से वह बदल गई. मां ने कहा कि वह मेरी बेटी है लेकिन अब वह मेरे साथ ही गलत कर रही है हिमाशु के कहने पर वह मुझे ही मेरे घर से निकालना चाहती है. हिमांशु पर भी आरोप लगाते हुए मां ने कहा कि वंशिका की सोशल मीडिया इनकम पर वह कब्जा कर रहा है. हिमांशु वंशिका को गुमराह कर रहा है और घरवालों से उसे दूर कर दिया. वंशिका उसके साथ ही रहती है और उसकी बहू बनी हुई है.
यूट्यूबर वंशिका की मां को सुनिए–
“हिमांशु इसका मैनेजर है। 2 साल से उसी के साथ रहती है। उसकी बहू बनी हुई है। इसकी कमाई का सारा पैसा हिमांशु खा रहा है। अब हमें घर से भगाकर कब्जा करना चाहती है”
कार/स्कूटी की मालिक वंशिका की मां हापुड़, यूपी में PM आवास में रहती है। https://t.co/FMtOt0NVjl pic.twitter.com/4a4gvZCtVo
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 6, 2025
ये भी पढ़ें-देवी का रूप धरकर सड़क पर निकली युवती…लोगों ने किया दिल छू लेने वाला काम-Video