देवी का रूप धरकर सड़क पर निकली युवती…लोगों ने किया दिल छू लेने वाला काम-Video

November 3, 2025 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती देवी का रूप धरकर सड़क पर घूमती हुई दिखाई दे रही है. युवती को जो भी देख रहा है वह उसे प्रणाम कर रहा है.कोई युवती के साथ फोटो खिंचवा रहा है तो कोई उसकी तस्वीर खींच रहा है. तो वहीं एक महिला उसकी नजर उतारते हुए दिख रही है तो वहीं कोई युवती की आरती करते हुए दिख रहा है.

बताया जा रहा है कि यह युवती सनातन धर्म का प्रचार कर रही है. यह वीडियो दक्षिण भारत से सामने आया है. युवती जन-जन को नारी का सम्मान करने का संदेश देने के साथ ही सनातन धर्म में नारी को जो जगह दी गई है, उसका भी संदेश दे रही है.

तो वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर Ms.Bhumi (@ibmindia20) अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया है “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः.माना कि यह आधुनिक युग है, पर ‘प्रगति’ का मतलब मर्यादा को भूल जाना नहीं होता। नमन है बहन को जो इस आधुनिकता के युग में अपनी संस्कृति संस्कार व सनातन के प्रति समर्पित है और निःसंकोच वह इसको जगाने का प्रयास कर रही है.”

ये भी पढ़ें-आई लव महादेव…घर वापसी करते ही बोला मोहम्मद खान; सनातन धर्म को बताया महान-Video