Ahmedabad: दिल्ली धमाके का आरोपी आतंकी अहमद जेल में पिटा..अस्पताल में भर्ती
Ahmedabad: गुजरात से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां अहमदाबाद के साबरमती जेल में बंद आतंकवादी डॉ. अहमद सैयद पर बैरक में हमला हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अन्य कैदी की पिटाई के दौरान उसकी आंख में चोट लग गई. उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि आतंकी पर तीन अज्ञात कैदियों ने अचानक हमला कर दिया. फिलहाल हमले की वजह सामने नहीं आ सकी है. पुलिस और एटीएस मामले की जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि आतंकी अहमद की रिमांड खत्म होने के बाद उसे जेल ले जाया गया था और उसे साबरमती नई जेल में रखा गया था. इस घटना के बाद गुजरात एटीएस जेल पहुंची है तो वहीं अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. सैयद के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं. इस घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है.
3 ISIS आतंकी हैं साबरमती जेल में बंद
बता दें कि साबरमती जेल में 3 ISIS आतंकवादी कच्चे बंदी के तौर पर बंद है. इनको गुजरात एटीएस ने 9 नवंबर, 2025 को पकड़ा था. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, बैरक में बंद तीन आतंकवादियों में से एक का तीन अन्य कैदियों से झगड़ा हो गया और इसी के बाद तीनों कैदियों ने एक आतंकवादी की पिटाई कर दी जिससे उसकी आंख में चोट लग गई. फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है.
ये भी पढ़ें-Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट से पहले आतंकी उमर ने की थी आतंकवाद की वकालत… अंग्रेजी में तकरीर का Video वायरल