UP के इस गांव में दिखा तेंदुआ…ग्रामीणों की सांसें अटकी-Video
Maharajganj: सोशल मीडिया पर किसी खेत में तेंदुआ घूमता हुआ दिख रहा है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ियार और कोटिया गांव का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, गांव में तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है.
गांव वाले घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं तो वहीं सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और तेंदुए की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
#महराजगंज :-घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ियार और कोटिया गांव में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। खेतों में घूमते तेंदुए का वीडियो वायरल होने के बाद लोग शाम होने पर घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की… pic.twitter.com/lVIeMKyDea
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) November 19, 2025
ये भी पढ़ें-गलत पढ़ाने पर शिक्षक सस्पेंड…सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लगाई फटकार -Video