गलत पढ़ाने पर शिक्षक सस्पेंड…सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लगाई फटकार -Video

November 18, 2025 by No Comments

Share News

Chhattisgarh : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शिक्षक ब्लैक बोर्ड पर बच्चों को पढ़ाते हुए नोज (नाक) की स्पेलिंग लिख रहा है और वह स्पेलिंग Nose लिखने के बजाए Noge लिख रहा है और बच्चों को नोज बताते हुए हिंदी में अनुवाद करके नाक बता रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है.

यह वीडियो छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से सामने आया है. शिक्षक ने केवल नोज ही नहीं बल्कि आंख और कान की भी स्पेलिंग गलत पढ़ाते हुए दिख रहे हैं. फिलहाल शिक्षा विभाग ने इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया और स्कूल में नया शिक्षक भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. तो दूसरी ओर सोशल मीडिया यूजर्स इस तरह के शिक्षकों को ढूंढकर शिक्षा विभाग से बाहर करने की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह के सरकारी शिक्षक भारी सैलरी उठाते हैं और बच्चों को गलत शिक्षा देते हैं. ऐसे शिक्षकों की वजह से ही बच्चों का भविष्य अधर में लटक जाता है.

इस स्कूल का है ये वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लाक के प्राथमिक पाठशाला मचानडांड कोगवार का है और टीचर की पहचान सहायक शिक्षक एलबी प्रवीण टोप्पो के तौर पर हुई है. फिलहाल उनको निलंबित कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के मुताबिक, उन्होंने दिनों के नाम और फादर, मदर, ब्रदर, सिस्टर की स्पेलिंग भी बच्चों को गलत बताई.

इस वीडियो के सामने आने के बाद जहां शिक्षक की योग्यता और ज्ञान पर सवाल उठ रहे हैं तो इसी बीच जिला शिक्षा अधिकारी एमआर यादव ने आरोपों की जांच कराई. संकुल समन्वयक को स्कूल भेजा गया।

जांच में स्पष्ट हुआ कि बच्चों को गलत स्पेलिंग लिखना सिखाया गया है। इसी के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक प्रवीण टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. मालूम हो कि इस विद्यालय में कुल 42 बच्चे पढ़ते हैं. यहां दो शिक्षकों की पदस्थापना थी जिसमें से एक को निलंबित कर दिया गया है. फिलहाल शिक्षा विभाग ने एक शिक्षक को यहां भेजने के निर्देश दिए हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद बच्चों के माता-पिता का कहना है कि बच्चे अगर गलत स्पेलिंग सीखेंगे तो उनका भविष्य अंधेरे में जाएगा. परिजनों ने मांग की है कि यहां पर अच्छा व सही पढ़ाने वाले शिक्षक रखे जाएं.

ये भी पढ़ें-मारेंगे तमाचा खींच के…. पुलिसकर्मियों ने व्लॉगर को जमकर पीटा और दी धमकी- Video वायरल