महबूबा-महबूबा सॉन्ग पर हो रहा था हॉट डांस…तभी नाइट क्लब में लगी आग और फिर जलकर सब राख-Video
Goa Night Club Video: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में अब तक 25 लोगों के मरने की खबर सामने आ चुकी है तो वहीं आग लगने के वक्त का वीडियो सामने आया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कलाकार फिल्म शोले का गाना महबूबा-महबूबा पर हॉट डांस कर रही है. इसी दौरान छत में आग लग जाती है और फिर सब भागने लगते हैं. आग तेजी से फैलती हुई दिख रही है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने इस घटना में लोगों की मौत होने पर दुख व्यक्त किया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरी गोवा के इस नाइट क्लब में शनिवार (7 दिसंबर) की आधी रात के बाद उस वक्त भीषण आग लग गई जब बड़ी संख्या में लोग यहां डांस और गाना इन्ज्वाय कर रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 25 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है तो वहीं 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं.
पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि मृतकों में चार पर्यटक और 14 कर्मचारी शामिल हैं तो वहीं बाकी सात की पहचान अभी नहीं हो पाई है. घटना को लेकर एक अधिकारी ने जानकारी दी कि पणजी से 25 किलोमीटर दूर अरपोरा में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के ग्राउंड फ्लोर पर बड़ी संख्या में लोग फंस गए थे. यही वजह रही कि अधिकतर लोगों का दम घुटने से मौत हुई. तो वहीं इस क्लब को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये नाइट क्लब अवैध तरीके से बना था. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नाइट क्लब में लगी आग की घटना की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए हैं.
सीएम सांवत का बयान
सीएम सावंत ने इस मामले में उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का आदेश दिया है जिन्होंने सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन के बावजूद इस क्लब को संचालित होने दिया.
पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस को छानबीन में पता चला है कि यह क्लब पिछले साल ही खुला था. बता दें कि इस मामले में पुलिस ने ‘बर्च बाय रोमियो लेन (Birch by Romeo Lane)’ नाइट क्लब के दो मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के साथ ही उसके मैनेजर और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इसके अलावा अरपोरा-नागोवा पंचायत के सरपंच रोशन रेडकर को भी हिरासत में ले लिया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा “पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के खिलाफ FIR दर्ज की है.”
सरपंच ने जारी किया था लाइसेंस
पुलिस के मुताबिक, सरपंच रोशन रेडकर ने 2013 में कल्ब के लिए व्यापार लाइसेंस जारी किया था. तो वहीं इस मामले में रेडकर का भी बयान सामने आय़ा है. उसने बताया है कि क्लब का संचालन सौरव लूथरा द्वारा किया जाता था. रेडकर ने सौरव को लेकर खुलासा किया कि उसका अपने दोस्त के साथ विवाद था. उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ पंचायत में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद क्लब का निरीक्षण मैने किया था और तब पाया था कि उनके पास क्लब निर्माण की अनुमति नहीं थी.” रेडकर ने इस बात को लेकर दावा किया कि पंचायत ने इसे ध्वस्त करने के लिए नोटिस जारी किया था लेकिन उस पर उसके जानने वाले अधिकारियों ने रोक लगा रखी थी और इसी का फायदा उठाते हुए वह क्लब संचालित कर रहा था.
जानें कौन है सौरभ लूथरा?
‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब जो कि नॉर्थ गोवा के अरपोरा में स्थित है, इसको संचालित करने वाले मालिक की पहचान सौरभ लूथरा (Saurabh Luthra) के रूप में हुई है. सौरभ लूथरा के LinkedIn प्रोफाइल में उसे Romeo Lane, Birch and Mama’s Buo का चेयरमैन के तौर पर दर्शाया गया है. इसी के साथ ही Romeo Lane वेबसाइट पर लूथरा को एक गोल्ड-मेडलिस्ट इंजीनियर बताया गया है. साथ ही ये भी दावा किया गया है कि 2016 से कई अवॉर्ड जीतकर सौरभ देश के सबसे तेज गति से से बढ़ने वाले रेस्टोरेंट मालिकों में से एक बन गया है.
स्थानीय पंचायत प्रमुख ने उसके बारे में बताया है कि क्लब रेस्टोरेंट को सौरभ लूथरा ही चलाता था. स्थानीय पंचायत प्रमुख ने आगे बताया कि Romeo Lane दिल्ली सहित भारत के कई शहरों और इंटरनेशनल स्तर पर मौजूद पॉपुलर अपस्केल रेस्टोरेंट और बार की एक चेन है. यह कई भारतीय शहरों और विदेशों में अपस्केल बार और रेस्टोरेंट का संचालन करती है.
Most clear video of the Goa Fire Incident
Within 40 seconds the fire spread into wild fire
Now we will find all the loopholes, illegal permissions & corruption
After we lost precious lives
Terrible pic.twitter.com/LKlXNB4rHh
— Flt Lt Anoop Verma (Retd.) 🇮🇳 (@FltLtAnoopVerma) December 7, 2025
ये भी पढ़ें-महिला IAS ने 75 इंजीनियरों को थमा दिया ऐसा काम… मचा हड़कंप; Viral हो गई संस्कृति जैन की लव स्टोरी-Video