राजनीति के मंच पर एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने वाले…दिखे एक साथ ठुमके लगाते-Video

December 8, 2025 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सत्ता पक्ष और विपक्ष के वो नेता एक साथ डांस करते दिख रहे हैं जो राजनीति के मंच पर अक्सर एक-दूसरे की खामियां गिनाते हुए और कीचिड़ उछालते हुए दिखते हैं.

दरअसल इस मंच पर भाजपा सांसद कंगना रनौत के साथ टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और एनसीपी (शरद Pawar गुट) सांसद सुप्रिया सुले एक ही मंच पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. दरअसल उद्योगपति से नेता बने नवीन जिंदल की बेटी की शादी के संगीत कार्यक्रम में ये तीनों नेता ऐसे झूमें कि वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

तीनों ने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के मशहूर गाने पर एक साथ डांस किया जिसे देखकर सोशल मीडिया का हर यूजर चौंक गया. एक यूजर ने लिखा कि ये अंदर से एक हैं लेकिन जनता को बेवकूफ बनाने के लिए एक-दूसरे से लड़ने का नाटक करते हैं तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि हमें इन नेताओं के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए.

ये भी पढ़ें-Miss Universe 2025: वॉक करते वक्त स्टेज से नीचे आ गिरी इस देश की सुंदरी…Video