Miss Universe 2025: वॉक करते वक्त स्टेज से नीचे आ गिरी इस देश की सुंदरी…Video
Miss Universe 2025: मिस यूनिवर्स-2025 प्रतियोगिता का आयोजन थाईलैंड में हुआ और इस कार्यक्रम में एक बड़ा हादसा भी हो गया. यहां मिस जमैका (Miss Jamaica) गैब्रिएल हेनरी (Gabrielle Henry) उस वक्त गिर पड़ीं जब वह स्टेज पर वॉक कर रही थीं. उनको कार्यक्रम से ही स्ट्रेचर पर लादकर अस्पताल ले जाया गया है. यह हादसा प्रतियोगिता के फाइनल से ठीक दो दिन पहले यानी 19 नवम्बर को हुआ. हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बता दें कि प्रतियोगिता के इवनिंग गाउन सेगमेंट में मिस जमैका हिस्सा ले रही थीं. उन्होंने ऑरेंज कलर की खूबसूरत पोशाक पहनी थी और हाई हील्स में स्टेज पर वॉक कर रही थी. वह काफी आकर्षक लग रही थीं और स्मूद वॉक कर रही थीं लेकिन वह चलते-चलते अचानक स्टेज के किनारे पहुंच गईं और जब तक वह सम्भलतीं तब तक वह स्टेज से नीचे गिर गईं और गम्भीर रूप से घायल हो गईं.
Miss Universe Jamaica, classically trained in singing and piano, but apparently didn’t learn how to walk without falling off the stage 👀
Ouch. pic.twitter.com/ikRNehEzh2— mitrajoon (@mitrajoon246071) November 20, 2025
हालांकि उनको इलाज के लिए पाओलो रंगसिट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. राहत भरी खबर ये है कि चिकित्सकों ने दावा किया है कि उनको गम्भीर चोटें नहीं आई है. फिलहाल पूरी तरह से ठीक होने में उनको अभी वक्त लगेगा और इसके लिए कुछ टेस्ट भी कराए गए हैं. इस हादसे को लेकर मिस यूनिवर्स जमैका ऑर्गनाइजेशन ने पुष्टि की है और कहा कि फिलहाल उनको कोई जानलेवा चोट नहीं आई है.
🇯🇲 JAMAICA – Gabrielle Henry
A physician and advocate, Gabrielle merges science with service through her work in ophthalmology and her foundation supporting the visually impaired. A vocalist and dedicated humanitarian, she represents Jamaica with grace, purpose, and a commitment… pic.twitter.com/m35qLgN42n— Miss Universe (@MissUniverse) November 19, 2025
जानें कौन हैं गैब्रिएल हेनरी?
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, मिस जमैका गैब्रिएल हेनरी एक चिकित्सक और अधिवक्ता हैं. वह नेत्र विज्ञान में अपने कार्य और दृष्टिबाधितों के लिए अपने फाउंडेशन के माध्यम से विज्ञान को सेवा के साथ जोड़ने का कार्य करती हैं. वह एक गायिका और समर्पित मानवतावादी हैं. वह एक प्रशिक्षित नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-Miss Universe 2025: मैक्सिको की फ़ातिमा बॉश के सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज…इस जवाब ने बना दिया विनर-Video