भाजपा विधायक के बेटे की शादी में फूटे 70 लाख के पटाखे…! आप भी देखें आतिशबाजी का शानदार नजारा-Video
Indore News: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के इंदौर भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक तरफ जयमाल हो रहा है और वर-वधू भव्य स्टेज पर मौजूद हैं तो जैसे ही वरमाला दुल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को डालते हैं दूसरी ओर आकाश रंग-बिरंगी आतिशबाजी से भर जाता है. बताया जा रहा है कि विधायक ने बेटे की शादी में 70 लाख के पटाखे फूंक दिए.
He isn’t India’s richest businessman.
Not even the richest in his state.
He’s an MLA—an elected representative, Golu Shukla.And ₹70 lakh was spent only on firecrackers at his son’s wedding.
This isn’t celebration. It’s inequality on display.
— Kumar Manish (@kumarmanish9) December 16, 2025
बता दें कि भाजपा विधायक के बेटे की शादी डिजायाना ग्रुप के मालिक की बेटी के साथ हुई है और इन दिनों ये शादी खूब चर्चा बटोर रही है. हालांकि शादी कुछ दिन पहले हुई है लेकिन शादी में होने वाले अनाप-शनाप खर्चे को लेकर जमकर राजनीति हो रही है और वीडियो वायरल किया जा रहा है. शादी समारोह में भव्य आतिशबाजी ने सभी का ध्यान खींचा. फिलहाल ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व खबरों के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.
The son of BJP MLA Golu Shukla and his bride performing the varmala ritual inside Khajrana Ganesh Temple’s garbhagriha, a space typically barred to public entry to preserve sanctity, sparking debates on elite exemptions in religious sites.
Khajrana Temple, a prominent Indore… pic.twitter.com/0GGSnPFXP0— GNW News ⚡ Genuine National Window (@gnwnews_a) December 15, 2025
मंदिर के गर्भगृह में पहनाई वरमाला
यही नहीं विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की शादी एक और आलोचना झेल रही है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि विधायक के बेटे और बहू किसी मंदिर में एक-दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं. खबर सामने आ रही है कि ये मंदिर जाना-माना खजराना गणेश मंदिर है.
यहां पर कोरोना काल से ही गर्भगृह में प्रशासन की ओर से आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया हुआ है. यानी यहां पर आम श्रद्धालुओं को अभी भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है लेकिन BJP विधायक गोलू शुक्ला के बेटे और बहू को वरमाला के लिए प्रवेश दे दिया गया. इसको लेकर भी सोशल मीडिया पर जमकर विधायक को ट्रोल किया जा रहा है.
Wedding of BJP MLA Golu Shukla’s son.
70 lakhs spent just on the fire-works !
And we fools are letting go of our income.
Our kids will curse us for giving away their share for the families of public servants !
Demand #AbolishIncomeTax !pic.twitter.com/gs25R1aFEs
— Indian Tax Payer (@indtxpyr) December 15, 2025
ये भी पढ़ें-महिला पुलिसकर्मी ने हाईवे पर गाड़ी रोक कर किया डांस…Video वायरल