आजकल सबके दिमाग में क्या नाच रहा है… ? प्रेमानन्द महाराज ने बताया-Video
Premananda Maharaj: सोशल मीडिया पर प्रतिदिन वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानन्द महाराज की सलाह और सुझाव व नैतिक शिक्षा के वीडियोज वायरल होते रहते हैं. वह इन वीडियोज में कोई न कोई नया संदेश देते हुए दिखाई देते हैं. इसी तरह उनका ताजा वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने ये बताया है कि आजकल लोगों के दिमाग में क्या नाच रहा है यानी कौन सी बात घर कर गई है?
इस वीडियो में वह बताते दिख रहे हैं कि एक बार सोच कर देखो कि आप सबके दिमाग में क्या चल रहा? वह कहते हैं कि आजकल सबसे दिमाग में रूपया नाच रहा है. अध्यात्म या भगवान या लक्ष्य नहीं चल रहा है. वह कहते हैं कि अगर सही सत्संग आप सुनेंगे तो ही सुधार सम्भव है. अध्यात्म अंदर होना चाहिए लेकिन ये तभी सम्भव है. अगर सही सत्संग मिलेगा तभी आपके अंदर अच्छी बातें आएंगी लेकिन इसके लिए भी जरूरी है कि प्रवचन करने वाला अंदर से अध्यात्म से जुड़ा हुआ हो. इससे निश्चित कल्याण हो जाएगा.
वीडियो में सुनें प्रेमानन्द महाराज की पूरी बात
एक बार सोच कर देखो—आपके दिमाग में क्या चल रहा है pic.twitter.com/t5erPBVmbg
— Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) January 7, 2026
ये भी पढ़ें-स्वादिष्ट हलवे ने नष्ट कर दी ऋषि की तपस्या…प्रेमानन्द महाराज ने आंख खोल देने वाली दी सीख; देखें पूरा Video