“कहां के मोदी है…?” बच्चे ने रोते हुए बताई ये समस्या और पीएम पर फोड़ दिया गुस्सा-Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का रोते हुए कह रहा है कि कहां के मोदी. इलाज नहीं हो रहा है तो कहां की सरकार. मोदी कहां हैं. कुछ नहीं दे रहे हैं. इलाज नहीं हो रहा है. किस काम की सरकार है ये क्या मर जाएंगे तब इलाज होगा?
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है और दावा किया गया है कि ये वीडियो एम्स के बाहर का है. वीडियो साथ कैप्शन में लिखा गया है यह छोटा लड़का और उसका परिवार इलाज के इंतज़ार में कई दिनों से AIIMS के बाहर कड़ाके की ठंड में सोने को मजबूर हैं. लड़के का कहना है कि “हमें कई दिनों से इलाज नहीं मिल रहा है. क्या मरने के बाद ही इलाज होगा?”
इसी के साथ ही लिखा गया है कि इस देश में गरीब होना सचमुच पाप है. तो वहीं इस वीडियो को लेकर विपक्षी दल लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं. तो वहीं सोशल मीडिया पर एम्स से जुड़ी कई खबरें वायरल हो रही है जिसमें बताया जा रहा है कि कड़ाके की ठंड में तीमारदारों को बाहर ही सोना पड़ रहा है तो वहीं तमाम मरीजों को भर्ती ही नहीं किया जा रहा है. फिलहाल इस वीडियो और बच्चे को लेकर और अधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है. फिलहाल खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है, इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है.
यह छोटा लड़का और उसका परिवार इलाज के इंतज़ार में कई दिनों से AIIMS के बाहर कड़ाके की ठंड में सोने को मजबूर हैं।
लड़के का कहना है कि “हमें कई दिनों से इलाज नहीं मिल रहा है। क्या मरने के बाद ही इलाज होगा?”
इस देश में गरीब होना सचमुच पाप है। pic.twitter.com/KqALNkHblT
— Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) January 10, 2026
ये भी पढ़ें-“घर में जगह नहीं है…” मां को वृद्धाश्रम छोड़ने आई बेटी ने दिया जवाब-Video