“घर में जगह नहीं है…” मां को वृद्धाश्रम छोड़ने आई बेटी ने दिया जवाब-Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती के साथ एक बुजुर्ग महिला दिखाई दे रही है. वीडियो बनाने वाले ने उससे पूछा कि मैं इसी वृद्धाश्रम के स्टाफ से हूं और कुछ सवाल आपसे पूछे जाएंगे. इस पर युवती कहती है कि ये तो नहीं कहा गया था.
फिर वीडियो बनाने वाला पूछता है कि ये कौन है. इस पर युवती बताती है कि वृद्ध महिला उसकी मां है और वह उनको वृद्धाश्रम छोड़ने आई है. जब सवाल किया गया कि वह क्यों छोड़ने आई है तो युवती ने कहा कि घर में मां के लिए जगह नहीं है. तो वहीं वृद्धा रोती हुई दिख रही हैं
युवती के इस बेशर्मी भरे जवाब पर सोशल मीडिया यूजर्स युवती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इसी के साथ ही कोई इसे कलयुग का असर बता रहा है तो कोई इसे मां की परवरिश का नतीजा बता रहा है. फिलहाल ये सामने नहीं आ सका है कि वीडियो कहां का और कब का है. फिलहाल इस खबर को वीडियो के आधार पर लिखा गया है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.
🚨जब बेटी ही मां को वृद्ध आश्रम छोड़ने जाए बेशर्मी से बोले भी कि मां के लिए घर में जगह नहीं
सोचिए : कभी गांव से किसी को नहीं सुना कि वृद्ध आश्रम छोड़ने गया सिर्फ शहरों में ये परिपाटी है
मां बाप शहर में बच्चों के लिए शिफ्ट होते है ,यही बच्चे मां बाप को बाद में वृद्ध आश्रम… pic.twitter.com/p1Wi50Ad3Q
— Ramesh Tiwari (@rameshofficial0) January 5, 2026
ये भी पढ़ें-Viral Video: थाईलैंड में ट्रांसवुमेन ने की भारतीय शख्स की लात-घूसों से पिटाई…ये वजह आई सामने