लड़की ने अपने खून से बना डाली खान सर की तस्वीर…शिक्षक ने पकड़ लिया माथा- Video
Khan Sir News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बिहार के शिक्षक खान सर अपनी तस्वीर देख रहे हैं. ये तस्वीर एक लड़की ने बना कर खान सर को गिफ्ट की है. इस तस्वीर को देखते हुए खान सर ने पूछा की किससे बनाई है.
इस पर लड़की ने जवाब दिया अपने खून से. इस पर खान सर अपना माथा पकड़ लेते हैं और कहते हैं कि कितना रिस्क का काम किया है ये. बताया जा रहा है कि ये लड़की उत्तर प्रदेश की है और ये तस्वीर खान सर को गिफ्ट करने के लिए बिहार पहुंची थी.
मालूम हो कि बिहार के लोकप्रिय शिक्षक और यूट्यूबर फैजल खान (Faizal Khan) को लोग खान सर के नाम से जानते हैं और वह इसी नाम से फेमस हैं. पटना, बिहार में स्थित खान जीएस रिसर्च सेंटर के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं. वह उत्तर प्रदेश के देवरिया के मूल निवासी हैं. अभी तक वह लाखों बच्चों को शिक्षित कर चुके हैं. कहा जाता है कि जो बच्चे कोचिंग की फीस नहीं दे पाते उनको खान सर नि:शुल्क शिक्षा देते हैं.
अपने ख़ून से बना डाली अपने पसंदीदा शिक्षक Khan Sir की तस्वीर…
ये समर्पण कहें या पागलपन.. पर जो भी है कमाल कर दिया। ये लड़की up की है और बिहार गयी है.. pic.twitter.com/PhTE8eeFBc
— Ashwini Yadav (@iamAshwiniyadav) January 27, 2026