होली-दिवाली पर इस राज्य की जनता को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर…खाते में आएंगे 853 रुपये-Video
Delhi News: त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है. इसी के साथ ही राज्य सरकारों ने लुभाने ऑफर भी जनता को देने शुरू कर दिए हैं. ताजा खबर दिल्ली से आ रही है. यहीं की सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए मंगलवार को बड़ी घोषणा की. दरअसल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को त्योहारों से पहले फ्री में गैस सिलेंडर देने वाली योजना को मंजूरी दे दी है.
इस तरह से अब दिल्ली की जनता जिनके पास राशनकार्ड है, उनके घर पर होली-दीवाली पर फ्री में चूल्हा जलेगा. बता दें कि दिल्ली सरकार ने ये सुविधा केवल उनको ही दी है जो राशन कार्ड धारक हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे दिल्ली के परिवारों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है.
मीडिया से बात करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा है कि कैबिनेट बैठक में इस योजना के लिए 242 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है. यह राशि खासतौर पर राजधानी के उन परिवारों पर खर्च की जाएगी, जो राशन कार्ड धारक हैं और होली-दीवाली पर सीधे खातों में 853 रुपए आएंगे. सबसे खुशी की बात ये है कि इसी होली से योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. इसी के साथ ही रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से कहा कि उन्होंने जनता से जो भी वादे संकल्प पत्र में किए हैं उन सभी को धीरे-धीरे पूरा किया जाएगा.
संकल्प पत्र में दिल्ली से किया एक और वादा हम पूरा कर रहे हैं।
सभी राशनकार्ड धारकों को होली और दिवाली पर निशुल्क गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
शुरुआत इस वर्ष होली के त्योहार से हो रही है। DBT से सभी लाभार्थियों के खाते में सीधे पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। pic.twitter.com/SFgg0sKpzQ
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 3, 2026
ये भी पढ़ें-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छपरा के युवक ने कहे अपशब्द और दी धमकी…Video वायरल