Haldiram’s के इस आउटलेट पर दर्ज हुआ केस…एक्सपायर्ड और फंगस लगी मिठाई बेचने का आरोप-Video

February 17, 2026 by No Comments

Share News

Haldiram Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स दावा करता दिख रहा है कि उसके हाथ में जो मिठाई है वह एक्सपायर्ड और फंगस लगी है तो वहीं वायरल वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में लिखा गया है कि 16 फरवरी को हैदराबाद के अट्टापुर स्थित Haldiram’s आउटलेट पर केस दर्ज हुआ है और एक्सपायर्ड व फंगस लगे मिठाइयाँ बेचने का आरोप लगाया गया है.

कैप्शन में आगे लिखा गया है कि वीडियो में डिब्बों में सड़ी-गली मिठाइयाँ दिख रही हैं, बिना सही मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट के. इसी के साथ ही सवाल उठाते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि अब तो लगता है “ब्रांडेड” का मतलब भी बस पैकेजिंग रह गया है. जब बड़े नामों पर भी भरोसा डगमगाने लगे, तो आम ग्राहक किस पर यकीन करे? शुद्धता के विज्ञापन अलग और अंदर फंगस अलग.

तो वहीं इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं और हल्दीराम की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं. बता दें कि ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल खबर के आधार पर लिखी गई है,इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.

ये भी पढ़ें-आर्डर हुआ खाना अगर 10 मिनट में आपके घर पहुंच जाता है तो…ये Video देखने के बाद आप बंद कर देंगे बाहर से मंगवाना