हल्दीराम के यहां पकड़ी गई जहरीली मिठाई…होली के बाजार में खपाने की थी तैयारी; लोगों की सेहत से खिलवाड़-Video

February 27, 2026 by No Comments

Share News

Haldiram: होली का त्योहार आते ही मिलावटखोरी का बाजार गर्म हो गया है. लगातार खाद्य विभाग छापेमारी कर रहा है. तो इसी बीच हैरान करने वाली खबर देश के जाने-माने ब्रांड हल्दीराम के लखनऊ स्थित वेयरहाउस से सामने आ रही है.

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने’हल्दीराम’ के वेयरहाउस सहित शहर के कई कोल्ड स्टोरेज पर छापेमारी की. इस दौरान हल्दीराम के लखनऊ स्थित वेयरहाउस से भारी मात्रा में एक्सपायर्ड मिठाइयां बरामद की गई हैं.

खबर है कि कथित तौर पर इन मिठाइयों को होली के बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित हल्दीराम के मुख्य स्टोरेज में जैसे ही FSDA की टीम पहुंची अफरा-तफरी मच गई तो वहीं अंदर का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अधिकारियों द्वारा जांच किए जाने पर पाया गया कि करीब 112 किलो ऐसा राजभोग व सोनपापड़ी बरामद की गई है जिनकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी और इस जहरीली मिठाई को त्योहार में खपाने की बड़ी तैयारी चल रही थी और जानबूझकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था. जब्त की गई मिठाई की कीमत करीब 45 हजार रुपए आंकी जा रही है. फिलहाल टीम ने मौके पर ही गड्ढा खुदवाकर इस मिठाई को नष्ट करवा दी हैं.

55 लाख का मिलावटी खोया और मसाला सीज

बता दें कि त्योहार को देखते हुए जहां एक ओर मिलावट का बाजार गर्म है तो वहीं FSDA की कार्रवाई छोटे से लेकर बड़े प्रतिष्ठानों तक जारी है. इसी क्रम में सिर्फ हल्दीराम के साथ ही टीम ने ऐशबाग स्थित स्वरूप कोल्ड स्टोरेज में भी छापा मारा और टीम को यहां से 8499 किलो काली मिर्च और भारी मात्रा में खोया बरामद हुआ जिसमें भारी मिलाटव की गई थी. खबर है कि पूरे शहर में की गई छापेमारी में कुल 10415 किलो खाद्य पदार्थ सीज किया गया बाजार में जिनकी कीमत 55.91 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है. फिलहाल मिलावटी खाद्य पदार्थ को टीम ने नष्ट करा दिया है तो वहीं गुझिया, पनीर, सौंफ और रंगीन पापड़ के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया गया है.

कैंसर की वजह बन सकते हैं रंगीन पापड़ और कचरी

बता दें कि जहां एक ओर छापेमारी की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर खाद्य सुरक्षा विभाग की ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ टीम लोगों को जागरुक कर रही है. टीम ने सीतापुर रोड और मड़ियांव इलाके में लोगों को जागरूक कर चेतावनी दी कि होली पर बाजार में बिकने वाले चटक रंगीन पापड़ और कचरी सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक है.टीम ने लोगों को बताया कि इनमें प्रतिबंधित सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है. अगर इसके बारे में विशेषज्ञों की मानें तो इन रंगों के पेट की बीमारी तो होती ही है साथ ही बच्चों को इससे एलर्जी हो जाती है और अगर फिर लंबे समय में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों की ये वजह भी बन सकती है. इस पर विभाग ने जनता से अपील की है कि खुले में बिकने वाले मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचें. घर में बनाकर खाएं.

ये भी पढ़ें-नकली अंडे का Video वायरल…उबालते ही निकलने लगी प्लास्टिक जैसी चीज