UGC के नए नियमों के खिलाफ दिल्ली में सवर्ण समाज का हल्ला बोल…बड़े नेताओं के हाउस अरेस्ट पर भी नहीं थमा आंदोलन-Video
UGC ( यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए नियमों के खिलाफ आज यानी रविवार को सवर्ण समाज ने दिल्ली में हल्ला बोला और दिल्ली की तमाम सड़कों पर उतर कर इसका विरोध किया. इसी के साथ ही इसे वापस लिए जाने की मांग की. इस दौरान भारी भीड़ सवर्ण समाज की सड़कों पर दिखाई दी जबकि सवर्ण समाज के बड़े नेताओं को एक दिन पहले यानी कल ही हाउस अरेस्ट और गिरफ्तार कर लिया गया था.
यह लोग किस थाने में हैं पता किया जाए।
UGC विरोध में इन प्रदर्शनकारियों को दिल्ली के किसी थाने में बाहर से दरवाजा बंद कर बंधक बना लिया गया है । pic.twitter.com/TpRWcdGSHn
— T.N.Mishra (@mishra_4G) March 8, 2026
बता दें कि सवर्ण समाज ने 8 मार्च यानी आज दिल्ली के रामलीला मैदान और जंतर-मंतर पर पूरे देश के सवर्ण समाज से पहुंचने का आह्वन किया था लेकिन इससे पहले ही सवर्ण समाज के बड़े नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तो कुछ को हाउस अरेस्ट कर लिया था और आंदोलन को दबाने की कोशिश की गई थी. बावजूद इसके आज दिल्ली के हर सड़क पर बड़ी संख्या में सवर्ण समाज ने यूजीसी के नए नियमों का विरोध किया.
UGC आंदोलन दिल्ली, बैनर क्यों फाड़ा जा रहा है??😡
शांति से हो रहे प्रदर्शन को क्यों रोका जा रहा हैpic.twitter.com/PuDzV4RD8o— Yati Sharma (@yati_Official1) March 8, 2026
सवर्ण समाज के युवाओं ने कहा कि सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए जो सभी समाज और सभी वर्ग के हितों की रक्षा करे न कि एक को पीड़ित और दूसरे को अपराधी मान लिया जाए. युवाओं ने कहा कि नियम-कानून की आड़ में लगातार सामान्य वर्ग का उत्पीड़न किया जाता रहा है, पहले एससी-एसटी एक्ट और अब यूजीसी के नए नियम. यानी अब बच्चों को कॉलेज स्तर पर भी प्रताड़ित करने की तैयारी की जा रही है. इसे हर हाल में रुकना होगा.
सरकार डर गई….
सबको हाउस अरेस्ट करेंगे क्या…🤓#UGC_RollBack #UGCExposedModi #8March_Ramleela_Maidan pic.twitter.com/PWDfqR9uH3— Yati Sharma (@yati_Official1) March 7, 2026
भाजपा और संघ पर लगाया आरोप
अयोध्या से सवर्ण आंदोलन में हिस्सा लेने पहुंची आरती तिवारी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने भाजपा और संघ पर जमकर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा हमेशा हिंदू समाज की एकता की बात तो करते हैं लेकिन यूजीसी में नए नियमों को डालकर हमारे बच्चों को अलग-अलग वर्गों में बांटने के साथ ही उनके भविष्य से खिलवाड़ भी कर रहे हैं. तो वहीं एक अन्य ने कहा कि पहले एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग हो रहा था और अब यूजीसी के नए नियमों के तहत सवर्णों के बच्चों का शोषण किया जाएगा. ये सब न केवल सवर्ण बच्चों का भविष्य खराब करने बल्कि देश की तरक्की को रोकने की भी साजिश है.