CBSE ने हद कर दी…प्रश्नपत्र के QR कोड को खोला तो बजने लगा यूट्यूब में गाना; बोर्ड ने दी सफाई-Video

March 10, 2026 by No Comments

Share News

CBSE QR Code Issue: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि CBSE के मैथ पेपर के पहले पेज के ऊपर बने क्यूआर कोड को एक छात्रा जैसे ही स्कैन करती है, उससे यू-ट्यूब चैनल खुल जाता है और फिर विदेशी गाना बजने लगता है. बता दें कि सोमवार को सीबीएसई की ओर से एप्लाइड मैथमेटिक्स की परीक्षा थी.

बता दें कि क्यूआर कोड पेपर कोड स्कैन करने के लिए दिया जाता है लेकिन इसमें तो गानी ही बजने लगा. इस पर भला क्या कहा जाए? फिलहाल तो ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग जमकर सीबीएसई का मजाक उड़ा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के अनुसार, कोड को स्कैन करने पर यूजर्स को रिक एस्टली के 1987 के गाने ‘Never Gonna Give You Up’ पर रीडायरेक्ट किया गया है जो कि इंटरनेट पर “रिकरोल” मीम के नाम से जाना जाता है.

सीबीएसई ने कही ये बात

इस पूरे मामले में सीबीएसई की ओर से सफाई देते हुए कहा गया है कि प्रश्न पत्रों में कई सुरक्षा फीचर दिए जाते हैं, जिनमें क्यूआर कोड भी शामिल है. सीबीएसई ने आगे कहा कि कुछ प्रश्न पत्र सेट में एक क्यूआर कोड स्कैन करने पर यूट्यूब वीडियो लिंक खुलने की जानकारी सामने आई है.

सीबीएसई ने आगे कहा है कि प्रश्न पत्र पूरी तरह सही है और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में किसी तरह से कोई समझौता नहीं किया गया है. बोर्ड ने साफ शब्दों नें कहा है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-सरकारी स्कूल में बच्चों से पीठ-पैर दबवाती शिक्षिका का Video वायरल…शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप