करोड़ों की लग्जरी कार नहीं बल्कि…डोली और बैलगाड़ी से निकली बारात; सादगी देख चौंक गए Gen Z-Video
Deoria News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि दुल्हन की तरह बैलगाड़ी सज-धज कर चली जा रही है तो वहीं डोली और कहार भी हैं.
बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, “कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया…” इस बारात को जिस किसी ने भी देखा उसकी आंखें फटी रह गईं. न कोई करोड़ों की कार और न कोई ताम-झाम बस देश की परम्परा को निभाते हुए दुल्हन को ले जाने के लिए ये बारात जिधर से भी निकली जेन जी यानी आज की युवा पीढ़ी देखते ही रह गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वीडियो देवरिया से सामने आया है. बैलगाड़ी की सजधज देखकर जाहिर होता है कि ये बारात किसी अमीर शख्स की है लेकिन उसने करोड़ों की फार्च्यूनर या फिर दूसरी लग्जरी कारों में बारात न ले जाके देश की परम्परा को निभाया और परंपरागत तरीके से बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुचे. सच इस बारात के आगे लग्जरी गाड़ियां भी फीकी लग रही थी. जिस किसी ने भी ये बारात देखी वह तारीफ किए बगैर नहीं रह सका.
देवरिया में निकली अनोखी बारात
आज जहां लोग फॉर्च्यूनर से रौब दिखाते हैं, वहीं देवरिया में बैलगाड़ी पर निकली बारात ने पुराने भारत की सादगी और परंपरा की याद दिला दी
इस शान के आगे आज की लग्ज़री गाड़ियां भी फीकी हैं pic.twitter.com/43kJTN7N5F
— Mahendra Bahubali 🇮🇳 (@Bahubali_IND2) March 15, 2026
ये भी पढ़ें-“किसान होते तो फॉर्च्यूनर से नहीं चलते…” सब-इंस्पेक्टर का वायरल हुआ Video