दारोगा ने सूझबूझ से बचाई 30 बच्चों की जान…चंद पलों में ही जल कर राख हुई स्कूली बस-Video
Accident: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक स्कूली बस धूं-धूं कर जल रही है और फिर कुछ ही देर में राख में बदल जाती है. ये वीडियो मथुरा-बरेली हाईवे से सामने आया है. दरअसल बुधवार को चिंताहरण के पास यमुना पुल पर बलदेव पब्लिक स्कूल की बस में अचानक भीषण आग लग गई. इसी दौरान बस के पीछे आ रहे दारोगा सत्येंद्र सिंह ने थाना मांट ने बस को रुकवाकर तुरंत सभी 30 बच्चों को सुरक्षित निकाला. दारोगा की सोशल मीडिया से लेकर हर जगह तारीफ हो रही है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एसआई सत्येंद्र सिंह बता रहे हैं कि किस तरह उन्होंने बच्चों की सुरक्षा की. उन्होंने कहा, मैं वीआईपी ड्यूटी से लौट रहा था. रास्ते में देखा कि बस के पीछे से लपटें उठ रही हैं और ड्राइवर को इसकी कोई खबर नहीं वह बेखबर होकर बस दौड़ाए जा रहा था. इस पर मैंने तुरंत अपनी गाड़ी बस के आगे लगाकर बस रुकवाई और फिर लोगों की मदद से सभी बच्चों को जल्द से जल्द बाहर निकाला और चंल पलों में ही बस जलकर राख हो गई. फिलहाल एक बड़ा हादसा टल गया.
तो वहीं बस में लगी आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी तो वहीं प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. फिलहाल आगे की जांच जारी है तो वहीं घटना ने मथुरा आरटीओ की कार्यप्रणाली को लेकर सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग आरोप लगा रहे हैं कि जिले में डग्गामार और अनफिट स्कूली वाहन सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं और बच्चों की जान जोखिम में डाली जा रही है. ये सब जानते हुए भी प्रशासन आंखें मूंदे है.
दरोगा सतेंद्र सिंह ने करीब 30 बच्चों की जान उस समय बचाई जब बस में आग लगने वाली थी,
SI सतेंद्र सिंह ने तेजी से जा रही बस को अपनी गाड़ी से ओवरटेक कर रोक लिया और सभी बच्चों को सुरक्षित उतार लिया।
बच्चों के उतरते ही आग ने तेजी पकड़ ली और पूरी बस जलकर खाक हो गयी।
आपको साधुवाद है 🔥 pic.twitter.com/fJSzWwQiM1
— Satire Anuj (@itsAnuj) March 20, 2026
nbsp;
ये भी पढ़ें-सरकारी स्कूल के बच्चों का छीन लिया निवाला… सड़ा डाला मिड डे मील का 10 क्विंटल गेहूं…Video वायरल