तरबूज पर उकेर दी प्रेमानन्द महाराज की आकृति…अनोखी कला का Video वायरल
Premananda Maharaj: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला आर्टिस्ट वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानन्द महाराज की आकृति तरबूजे पर उकेरती हुई दिख रही हैं. इस अनोखी कला के वीडियो को जिसने भी देखा वो प्रशंसा किए बगैर नहीं रह सका. तरबूज पर संत महाराज की आकृति उकेरने वाली आर्टिस्ट मुम्बई की हैं और उनका नाम प्राची घुगे है. तो वहीं इस कला को कार्विंग आर्ट कहते हैं.
बता दें कि कार्विंग आर्ट (Carving Art) एक प्राचीन शिल्प व नक्काशी की कला है. इसके तहत किसी पत्थर, लकड़ी, हाथीदाँत या धातु या फल आदि ठोस सामग्रियों को छेनी, हथौड़े या अन्य औजारों से तराशकर या फिर खुरचकर या काटकर सुंदर आकृतियां, मूर्तियां या कलाकृति की आकृति उकेरी जाती है जो कि देखने में अत्यंत अद्भुत और लुभावनी होती है. यह एक प्राचीन मूर्तिकला तकनीक है जो भारत में काफी प्रचलित है.
मुंबई की कार्विंग आर्टिस्ट प्राची घुगे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने तरबूज पर प्रेमानंद महाराज की खूबसूरत आकृति उकेरी है. प्राची की कार्विंग आर्ट अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है और इस बार भी उनका यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है.… pic.twitter.com/RIPor7oWih
— ABP News (@ABPNews) March 21, 2026
ये भी पढ़ें-गौ रक्षक फरसा वाले बाबा को तस्करों ने कुचला…! मौत; समर्थकों ने हत्या बता हाईवे किया जाम और पथराव- Video